फोन हैंकिंग मामले में फंसे मीडिया मुगल रुपर्ट मर्डोक पर ब्रिटिश संसद में पेशी के दौरान एक शख्स ने हमला किया. यह हमला सेविंग झाग की तस्तरी से किया गया. तस्तरी उनकी पीठ पर लगी. बाद में मर्डोक की तीसरी पत्नी ने हमलावर को दबोच लिया. यह हमला जनता की भीड़ में मौजूद एक शख्स ने किया. फोन हैकिंग मामले में ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन भी लपेटे में आ गए हैं.
संसदीय समिति के सामने पेशी के दौरान मर्डोक ने पूरे फोन हैकिंग की घटना के लिए माफी मांगी और कहा कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है. उन्होंने अपने कर्मचारियों पर भरोसा किया, परन्तु उन लोगों ने मेरे भरोसे को सही साबित नहीं किया. उन्होंने कहा कि कंपनी के 53 हजार कर्मचारियों पर निजी रूप से नजर रख पाना संभव नहीं है. इसलिए उन्होंने कुछ खास लोगों पर भरोसा किया.
इस बीच दर्शक दीर्घा में बैठा एक शख्स अचानक एक प्लेट रुपर्ट मर्डोक की तरफ उछाल दी. प्लेट मर्डोक के पीठ पर लगी. हमला के तत्काल बाद रुपर्ट मर्डोक की चीनी मूल की तीसरी पत्नी वेंडी डेंग तथा अन्य लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया. इसके बाद मार्शल भी वहां पहुंच गए. मर्डोक ने मंगलवार को पूछताछ के बाद इसे अपने जीवन का सबसे बुरा दिन कहा. उन्होंने अपना तथा अपने बेटे का बचाव किया. उन्होंने संसद को माफीनामा भी दिया.
इस मामले से ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरून का नाम भी जुड़ गया है. ब्रिटेन को झकझोरने वाले इस कांड में ब्रिटिश संसद में डेविड कैमरुन से भी पूछताछ की जाएगी. उनसे सवाल जवाब किया जाएगा कि उन्होंने हैकिंग के आरोपी पत्रकार को अपने यहां नौकरी क्यों दी. गौरतलब है कि इस हैकिंग कांड के चलते दुनिया के सबसे बड़े न्यूज कारोबारी रुपर्ट मर्डोक को ना केवल 168 साल पुराना अखबार ‘न्यूज ऑफ द वर्ल्ड’ बंद करना पड़ा बल्कि माफी मांगना पड़ी और संसद में पेश होना पड़ा.












abushariq
July 20, 2011 at 11:47 am
phon heking aik ghambeer mamla hai