बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय न्यूज चैनल ‘न्यूज एक्सप्रेस’ और हिंदी साप्ताहिक अखबर ‘हम वतन’ कल शाम को बारिश के बीच नोएडा के सेक्टर63 स्थित मुख्यालय एच-66 में लांच कर दिया गया. इस मौके पर चैनल को संचालित करने वाली कंपनी और ग्रुप के सीएमडी बाला साहब भापकर, निदेशक शशांक भापकर, ग्रुप सीईओ एसएल श्रीवास्तव, ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट संजय राय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
सीएमडी बालासाहब भापकर ने कल शाम सात बजे हाई डिफनीशन न्यूज चैनल ‘न्यूज एक्सप्रेस’ का टेस्ट सिगनल हटाकर चैनल को लांच किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह चैनल पत्रकारिता के जो उच्चतर मूल्य है, उसका बिना किसी समझौते के निर्वाह करेगा और इसके लिए हम लोग हर तरह से सपोर्ट करेंगे. चैनल हेड मुकेश कुमार ने कहा कि अभी जो कुछ चैनल पर दिख रहा है, वह केवल बीस फीसदी है. अगले तीन चार महीने चैनल को संवरने में लगेगा और तभी चैनल पूरी तरह शेप में आ सकेगा. इसके लिए पूरी टीम एकजुट है.
इस चैनल का प्रसारण पूरे देश में हो रहा है. केबल पर यह चैनल हर जगह उपलब्ध है. जल्द ही इसे डीटीएच पर लाने की तैयारी चल रही है. हाई डिफनीशन चैनल होने के कारण चैनल की पिक्चर क्वालिटी सिनेमा की तरह है. चैनल के साथ-साध हमवतन हिंदी अखबार भी लांच हुआ. छह रुपये मूल्य वाला यह अखबार टैबलायड साइज का है. इसके प्रधान संपादक निर्मलेंदु साहा हैं.
चैनल व अखबार लांचिंग की खास बात रही कि इसे फाइव स्टार होटल में सेकेंड ग्रेड के नेताओं के जरिए नहीं लांच कराया गया बल्कि छोटे व सादगीपूर्ण समारोह में चैनल के आफिस के सामने के पार्क में लांच कराया गया. चैनल की इस लांचिंग में चैनल से जुड़ा हर शख्स खुद को शरीक पा रहा था. फिल्म डायरेक्टर प्रमोद जोशी भी इस आयोजन में मौजूद थे जिनकी फिल्म छोड़ो कल का बातें हिंदी व मराठी में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को साईं प्रसाद ग्रुप प्रोड्यूस कर रहा है.
…लांचिंग से ठीक पहले की न्यूज एक्सप्रेस आफिस के अंदर की कुछ तस्वीरें…

चैनल के दो अत्याधुनिक स्टूडियो हैं. एक स्टूडियो के बारे में जानकारी देते तकनीकी हेड श्याम साल्वी.

चैनल का सर्वर रूम.

अपने काम में मशगूल चैनलकर्मी.

लांचिंग से ठीक पहले चैनल की क्वालिटी को जांचते-परखते कर्मी.












bhimmanohar
July 29, 2011 at 5:21 am
bahut bahu subhkamayen news express ki team ko…
bareilly.
shashi singhal
July 29, 2011 at 5:50 am
राष्ट्रीय न्यूज चैनल ‘न्यूज एक्सप्रेस’ और हिंदी साप्ताहिक अखबार ‘हम वतन’ की लांचिंग पर बहुत – बहुत शुभकामनाएं. उम्मीद करती हूं कि यह चैनल यह चैनल पत्रकारिता के उच्चतर मूल्यों को बिना किसी समझौते के निर्वाह करने के अपने कथन पर खरा उतरे और मीडिया क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल करे ….
pankaj dubey patrakar
July 29, 2011 at 6:05 am
hardikh shubhakamna news express ko yh channal nikshapaksh samacharo ka samrthak hoga aure janhit ki sada bath karega
hardik badhayi puri teem ko
alok verma
July 29, 2011 at 6:09 am
चलो न्यूज एक्सप्रेस लांच हो गया हैं…अब मप्र और छग की जनता को रीजनल चैनल खबर भारती का इंतजार हैं….निश्चित ये चैनल प्रादेशिक चैनल में अलग पहचान बनाएंगा…टीएन मनीष की टीम को हार्दिक शुभकामनाएं …..
आलोक वर्मा…
शहडोल ….
raj kaushik
July 29, 2011 at 6:21 am
mukesh ji, bahut-bahut badhai. aap safalta ki nai unchai ko chuyen, aisi shubhkamna hai.
-raj kaushik
r.e. DLA
ghaziabad
jasvinder singh sabharwal
July 29, 2011 at 6:48 am
very good…………………..
ravindra chaurasia
July 29, 2011 at 6:54 am
congratulation…;);););););););)
pavan mishra
July 29, 2011 at 7:17 am
news express Chanel aur akhbar humvatan ko bahut bahut shubhkamnayen nischit hi is akhbar aur chanel me ptrkarita ki prtibhaon ka samman hoga
RAHUL KUMAR THAKUR
July 29, 2011 at 12:53 pm
channel ko hardik shuvkamnaye
suresh bishnoi
July 29, 2011 at 1:24 pm
मुकेश कुमार एंड टीम को बधाई.
Rajiv Kumar
July 29, 2011 at 2:00 pm
मुकेशजी बधाई हो।असम में मुझे चैनल नहीं दिखा है।
Lalit Rawat
July 29, 2011 at 2:03 pm
Mukeshji,
Congratulation & wish you best of luck for your this challenge.
Praveen Kumar
July 30, 2011 at 8:22 pm
राष्ट्रीय न्यूज चैनल ‘न्यूज एक्सप्रेस’ Filhaal thik lag raha ha. Khabron me kisi tarah ka laglapet nahi dikhta, plz continu this sprit. It will be good for so called TV Journalism.
sushil joshi
July 31, 2011 at 7:44 am
राष्ट्रीय न्यूज चैनल ‘न्यूज एक्सप्रेस’ और हिंदी साप्ताहिक अखबार ‘हम वतन’ की लांचिंग पर बहुत – बहुत शुभकामनाएं. उम्मीद करता हूं कि यह चैनल यह चैनल पत्रकारिता के उच्चतर मूल्यों को बिना किसी समझौते के निर्वाह करने के अपने कथन पर खरा उतरे और मीडिया क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल करे ….
shubhendu kumar srivastav
July 31, 2011 at 12:13 pm
bahut- bahut badhaiyan……..
freshers ko chance zarur dijiyega job k liye ……..
arvind gupta
July 31, 2011 at 3:30 pm
dear yah chanal to noida & delhi me dikhta hi nahi hai
arvind gupta
July 31, 2011 at 3:37 pm
chanal ke liye badai lakin yah noida & delhi me dikhta hi nahi ha राष्ट्रीय न्यूज चैनल ‘न्यूज एक्सप्रेस’ और हिंदी साप्ताहिक अखबार ‘हम वतन’ की लांचिंग पर बहुत – बहुत शुभकामनाएं.i
vinay pathak
August 2, 2011 at 9:18 am
मुकेशजी बधाई हो। चैनल ‘न्यूज एक्सप्रेस’ की लांचिंग पर बहुत – बहुत शुभकामनाएं.
vinay pathak
media manegr
tv99 mumbai
9321451036
shobhan
August 3, 2011 at 3:12 pm
mukesh ji, bahut-bahut badhai.
congratulation…
mukesh kumar
August 7, 2011 at 1:53 pm
punjab me cable par channel chal raha hai… is channel ke hd hone ka daawa kiya ja raha hai lekin iski picture quality bahut poor hai..
Nadeem Salmani, Lucknow
August 8, 2011 at 10:30 am
Congratulation Mukesh Ji
From
Nadeem Salmani
Citizen News Service(CNS)
Mob: 09838662546