एक सूचना मेल के जरिए भड़ास4मीडिया के पास आई है कि माखनलाल में पिछले दिनों हुए हंगामे में वहीँ के छात्र रहे और अभी बिज़नेस स्टैंडर्ड के भोपाल संवाददाता रोहिताश्व मिश्र के खिलाफ नामज़द रिपोर्ट एमपी नगर थाने, भोपाल में दर्ज कराई गई है. रोहिताश्व के खिलाफ तोड़फोड़, बलवे, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाये गए हैं. आनंद जाट पर भी छात्रों को भड़काने के आरोप हैं.
बताया जा रहा है कि रोहिताश्व के खिलाफ बिजनेस स्टैंडर्ड मैनेजमेंट से भी शिकायत कर दी गई है. हंगामे और तोड़फोड़ के दौरान के कुछ वीडियो यूट्यूब पर अपलोड हैं जिनमें रोहिताश्व साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं. नीचे दो वीडियो प्रकाशित किए जा रहे हैं जिसे देखने के लिए वीडियो के मध्य में क्लिक कर सकते हैं. इस मसले पर रोहिताश्व का पक्ष प्रकाशित किया जाना बाकी है. उनका पक्ष मिलते ही उसे अलग से प्रकाशित कर दिया जाएगा.











