Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

बीबीसी की पत्रकार पर कश्‍मीर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

कश्मीर पुलिस ने बीबीसी की एक महिला पत्रकार के खिलाफ राज्‍य में ‘कटुता’  फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है. कश्‍मीरी मूल की यह पत्रकार लंदन में बीबीसी के लिए काम कर रही है. उन पर यह मामला इस सप्‍ताह की शुरुआत में लाल चौक पर एक व्‍यवसायी की मौत के बाद फेसबुक पर गलत जानकारी देकर लोगों के बीच कटुता बढ़ाने के आरोप में किया गया है.

कश्मीर पुलिस ने बीबीसी की एक महिला पत्रकार के खिलाफ राज्‍य में ‘कटुता’  फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है. कश्‍मीरी मूल की यह पत्रकार लंदन में बीबीसी के लिए काम कर रही है. उन पर यह मामला इस सप्‍ताह की शुरुआत में लाल चौक पर एक व्‍यवसायी की मौत के बाद फेसबुक पर गलत जानकारी देकर लोगों के बीच कटुता बढ़ाने के आरोप में किया गया है.

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक एसएम सहाय ने संवाददाताओं से कहा, कश्मीरी मूल के विदेशी पत्रकार नसीमा अहमद महजूर के खिलाफ कटुता फैलाने पर मामला दर्ज किया है क्योंकि उन्होंने दावा किया है कि छह जून को लाल चौक पर पुलिस ने गोलीबारी की. सहाय ने यह भी कहा कि लाल चौक पर गोलीबारी को उग्रवाद के लौटने से जोड़ना गलत है.

बीबीसी उर्दू सेवा के लिए काम करने वाली महजूर ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर यह दावा किया था कि सोपोर के व्‍यवसायी मोहम्‍मद अफजल खान की पुलिस ने गोली मारकर हत्‍या कर दी.  इसके राज्‍य में काफी विवाद उत्‍पन्‍न हो गया था. इसके चलते पुलिस भी परेशान हो गई थी.

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा, यह उग्रवाद से संबंधित मामला नहीं है बल्कि यह भूमि विवाद के कारण हुआ आपराधिक षड्यंत्र है. इस हत्‍याकांड में जेल से छूटा  आतंकवादी भी शामिल है. उन्होंने कहा कि जेल से रिहा आतंकवादियों का आपराधिक षड्यंत्र में शामिल होना चिंताजनक है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. kanhaiya khandelwal

    June 11, 2011 at 4:43 pm

    police ne puri tarah sahi kiya,aise desh drohi tathakathit jhute patrakaro par to isse bhi kadi karwai karni chahiye

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...