दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ से स्पेशल प्रोजेक्ट के सी.पी.एच. हेड नवीन चौधरी ने इस्तीफ़ा दे दिया है. नवीन चौधरी पहले सी.पी.एच के ब्रांड मैनेजर और रीडर कनेक्ट के सी.पी.एच हेड के तौर पर ढाई साल पहले चंडीगढ़ आये थे. कुछ महीने पहले उन्हें स्पेशल प्रोजेक्ट में डाला गया था और उनकी जगह शाहनवाज़ जैदी को सी.पी.एच का ब्रांड मैनेजर रखा गया था. गौरतलब है की शाहनवाज़ जैदी भी दैनिक भास्कर से इस्तीफ़ा दे चुके हैं और वापस अपनी पुरानी कंपनी में चले गए हैं.











