Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

भ्रष्‍टाचार से लड़ने के लिए करप्‍शन वाच शुरू

भारत से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए जनांदोलन की जरूरत है। आजादी के बाद से ही भारत में भ्रष्टाचार निरंतर बढ़ाता जा रहा है। साथ ये ही आम धारणा बनती जा रही है कि अब इस देश से भ्रष्टाचार को समाप्त नहीं किया जा सकता। शायद इसलिए बड़े-बड़े घोटालों के बाद भी जनता मूक दर्शक बनी हुई है। जब तक जनता नहीं जागेगी तब तक इस देश से भ्रष्टाचार की दीमक को खत्म नहीं किया जा सकता।

भारत से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए जनांदोलन की जरूरत है। आजादी के बाद से ही भारत में भ्रष्टाचार निरंतर बढ़ाता जा रहा है। साथ ये ही आम धारणा बनती जा रही है कि अब इस देश से भ्रष्टाचार को समाप्त नहीं किया जा सकता। शायद इसलिए बड़े-बड़े घोटालों के बाद भी जनता मूक दर्शक बनी हुई है। जब तक जनता नहीं जागेगी तब तक इस देश से भ्रष्टाचार की दीमक को खत्म नहीं किया जा सकता।

हांगकांग में 1970 के दशक तक भारत से भी ज्यादा भ्रष्टाचार था। पुलिस और माफिया के बीच सांठगांठ से भ्रष्टाचार बढ़ गया था। इसके खिलाफ लाखों लोग सड़क पर उतर आए और सरकार को एक कानून पास करके ‘‘भ्रष्टाचार के खिलाफ स्वतंत्र आयोग’’ बनाना पड़ा। इस आयोग को नेताओं और अफसरों के खिलाफ जांच करने और मुकदमा चलाने का अधिकार दिया गया। एक ही झटके में इस आयोग ने 180 में से 119 पुलिस अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया। इससे पूरी नौकरशाही में संदेश गया कि अब भ्रष्टाचार नहीं चलने वाला। नतीजा ये हुआ कि आज हॉगकॉग लगभग एक भ्रष्टाचार मुक्त देश है और सारी दुनिया के लिए एक मिसाल बन चुका है।

हमारे देश में भी ऐसे ही आंदोलन की जरूरत है। कुछ समय पहले तक हमारा मीडिया बेहद जागरूक था, लेकिन पिछले कुछेक सालों से वे भी अपने रास्ते से भटक गया हैं। अब उसके लिए बेहद बड़े सनसनीखेज घोटाले, सनसनीखेज खबरे, ग्लैमर और अंधविश्वास से भरी खबरों के जंजाल में फंस चुका है। इसलिए मौजूदा चौथे स्तम्भ को हर रोज होने वाली भ्रष्टाचार से खास लेना देना नहीं है।

इसी के मद्देनज़र हमने करप्‍शन वॉच नामक वेबसाईट को शुरू किया। जिसका मकसद देशभर में होने वाली भ्रष्टाचार से जुड़ी हर खबर पर नज़र रखना, भ्रष्टाचार से जुड़ी हर जानकारी आपतक पहुंचाना और गांव, कस्बों और छोटे-छोटे शहरों तक में होने वाले घपलों, घोटालों का खुलासा कर आप तक पहुंचाना हमारा मकसद है। जिससे जनता को इस बात के लिए जागरूक किया जा सके कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक साथ आवाज उठाए और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सरकार का मजबूर कर सके।

हमारा ये मिशन तब ही पूरा हो सकता है जब इस देश का हरेक नागरिक हमारे साथ जुड़े और भ्रष्टाचार से जुड़ी हर खबर, जानकारी, पुख्ता सबूत हम तक पहुंचा सके। हम कुछ युवाओं ने मिलकर छोटी-सी पहल की है और भ्रष्टाचार की खबरों और जानकारियों पर आधारित देश की पहली हिन्दी वेबसाईट शुरू की है।

इस वेबसाइट के संस्‍थापक एवं चीफ एडिटर फ्रेंकलिन निगम हैं. पेशे से पत्रकार श्री निगम ने 1998 से ही पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. 1999 में दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय से हिंदी आनर्स किया. 2000 में कौन बनेगा करोड़पति से अपने करियर की शुरुआत की. कई प्रोडक्‍शन कंपनियों एवं टीवी चैनलों के साथ काम किया. लोकसभा टीवी से भी जुड़े रहे. कविताएं एवं कहानियां भी लिखी हैं. इनके लेख तमाम पत्र एवं पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं. इनसे संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है. प्रेस विज्ञप्‍ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Zeenat

    January 29, 2011 at 11:56 am

    All the best Mr. Franklin

  2. Jai Prakash Sharma

    January 29, 2011 at 12:00 pm

    Badhai ho sir, chalo kisi tarah se to india sudhare, Bahut achha pryas hai.

  3. धीरज कुमार साहू

    January 29, 2011 at 4:47 pm

    बहुत-बहुत बधाइयाँ आपके इस सराहनीय प्रयास के लिए।

  4. anurag dixit

    January 31, 2011 at 5:13 am

    franklin ko dheron shubh kamnayein…is shuruaat ke liye

  5. Ram Mishra

    January 31, 2011 at 4:18 pm

    बहुत-बहुत बधाइयाँ आपके इस सराहनीय प्रयास के लिए।
    mein apse jud kar kuch naya karne ki kosis karunga.sirf 1 moka de sir 08058839139 Ram Mishra

  6. Ram Mishra

    January 31, 2011 at 4:21 pm

    Bad hai ho sir, chalo kisi tarah se to india sudhare, Bahut achha pryas hai. 8058839139

  7. Teddy

    February 6, 2011 at 6:39 pm

    All The Best Franklin Ji

  8. Teddy

    February 6, 2011 at 6:40 pm

    All The Best

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...