पीपुल्स समाचार, इंदौर के पत्रकार राजेंद्र कचोलिया उर्फ बजरंग अब अग्रेजी पत्रकारिता से जुड़ गए हैं. कचोलिया ने अपनी नई पारी लीगल न्यूज पोर्टल लॉ इट ऑल न्यूज डॉट कॉम से शुरू की है. उन्हें यहां रिपोर्टर बनाया गया है. कचोलिया इसके पहले भी इस वेबसाइट को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. कचोलिया पत्रकारिता के साथ वकालत के पेशे से भी जुड़े हुए हैं. इन्हों लीगल रिपोर्टिंग करते हुए कई बड़ी खबरें ब्रेक की हैं. अभी तक उन्होंने पीपुल्स से इस्तीफा नहीं दिया है परन्तु माना जा रहा है कि जल्द ही पीपुल्स को अलविदा कह देंगे.











