राज टीवी ग्रुप ने एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट संजय बनर्जी को प्रमोशन दे दिया है. संजय अब राज टीवी के नेशनल सेल्स एवं माकेर्टिंग हेड बना दिए गए हैं. वे अब सीधे राज टीवी ग्रुप के एमडी राजेंद्रन एम को रिपोर्ट करेंगे. संजय दिल्ली आफिस में बैठेंगे. वे पिछले चार साल से राज टीवी से जुड़े हुए थे तथा कंपनी रिवेन्यू, रणनीतिक साझेदारी समेत कई जिम्मेदारियां देख रहे थे.
संजय ने अपने करियर की शुरुआत 1991 में इंडियन एक्सप्रेस के साथ की थी. उन्होंने चित्रलेखा और पायनीयर को भी अपनी सेवाएं दीं. 2000 में वे जैन टीवी में मैनेजर सेल्स के रूप में जुड़ गए. वहां प्रमोशन पाकर वे जनरल मैनेजर बने. इसके बाद सीवीओ में जनरल मैनेजर विज्ञापन के पद पर ज्वाइन कर लिया. इसके बाद 2006 में वे राज टीवी नेटवर्क के साथ जनरल मैनेजर नार्थ के पद पर ज्वाइन कर लिया. 2008 में इन्हें एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट बना दिया गया.











