नई दिल्ली। देश भर में अन्ना हजारे की आंधी चल रही है। इससे बॉलीवुड भी अछूता नहीं है। कई फिल्मी कलाकार रामलीला मैदान आकर अन्ना के जनलोकपाल के प्रति अपना समर्थन जता चुके हैं। बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार ओमपुरी भी शुक्रवार को रामलीला मैदान पहुंचे और अन्ना के समर्थन में जमकर हुंकार भरी। राजनेताओं को उन्होंने खूब भला-बुरा कहा।
मंच से उनको इतना जोश आ गया कि उन्होंने मीडिया जगत की एक बड़ी हस्ती पर सीधे-सीधे टिप्पणी कर डाली। यह हस्ती भी कोई ऐसी वैसी नहीं हैं, बल्कि एनडीटीवी की मैनेजिंग एडिटर बरखा दत्त हैं। चुटकी लेते हुए ओमपुरी बोले कि कहां हैं बरखा दत्त। सुना है कि कनाडा के वैंक्यूर चली गई हैं और एक जैपनिज से शादी भी कर ली है। वहां रेस्टोरेंट भी खोल लिया है। ओमपुरी अभी कुछ और बोलना ही चाह रहे थे कि तभी अन्ना की कोर टीम के एक सदस्य ने उनसे माइक लेकर कहा कि यह अन्ना का मंच है, इसलिए यहां से इस प्रकार की बातें नहीं होनी चाहिए।
ओमपुरी ने अपना बरखा पुराण बंद कर दिया, लेकिन अन्ना के मंच से बरखा दत्त के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी सुन वहां मौजूद मीडिया जगत और अन्ना समर्थक भौचक्के रह गए। पूरा देश बरखा दत्त को एक बहादुर पत्रकार के तौर पर जानता है, जो कारगिल की पहाड़ियों में बम-गोलों और गोलियों की बौछारों के बीच जाकर अपनी निडर पत्रकारिता का सुबूत दे चुकी हैं। युवा लड़कियां टेलीविजन पर उन्हें देखकर पत्रकार बनने का सपना पालती है। ऐसे में बरखा दत्त के बारे में इस प्रकार की बातें मंच पर सुनकर हैरान होना लाजिमी था। हालांकि नीरा राडिया प्रकरण में नाम आने के बाद बरखा दत्ता को खूब शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी और शायद ओमपुरी उसी संदर्भ में मंच से बरखा दत्त पर टिप्पणी कर रहे थे।
स्टूडियो में बैठी सुन रही थी बरखा दत्त : शुक्रवार शाम जब ओमपुरी मंच से भाषण दे रहे थे, तभी बरखा दत्त एनडीटीवी चैनल के स्टूडियो में बैठी थी। वे बड़े चाव से उनका भाषण सुन चर्चा कर रही थी। लेकिन अचानक ही जब ओमपुरी के मुख से अपना नाम सुना तो वे भी हक्का-बक्का रह गई। स्टूडियो से तुरंत ओमपुरी का भाषण कट कर दिया गया और फिर बरखा दत्त विशेषज्ञ के साथ वार्तालाप में जुट गई। उन्हें भी समझ में नहीं आया कि ओमपुरी ने उनका नाम क्यों लिया। यह बात उन्होंने तुरंत ही स्टूडियो में भी कही।
न्यूज 24 ने बार-बार दिखाई टिप्पणी : बरखा दत्त के बारे में ओमपुरी की टिप्पणी बाकी किसी टीवी न्यूज चैनल ने तो कुछ खास नहीं दिखाई लेकिन न्यूज 24 चैनल ने इसे बार-बार दिखाया, हालांकि बरखा दत्त का नाम आने पर वहां कट लगा दिया जाता। ताकि कोई दर्शक यह न समझ पाएं कि ओमपुरी किसके बारे में टिप्पणी कर रहे हैं।
लेखक दीपक खोखर रोहतक में आकाशवाणी के जिला संवाददाता हैं. उनसे संपर्क मोबाइल नम्बर 09991680040 के जरिए किया जा सकता है.












Punit Srivastava
August 26, 2011 at 5:16 pm
ya ; Maine bhi Ompuri ka Speech suna tha. Pata nahi celebrities ko Vidwan kyo man liya jata hai.puri speech hi Bakwas thi.iska Anna Ki Vichar dhara se koi lena -dena nahi tha.
Aur ha; Barkha Datt ki Koi Bat thik na lage to tark sahit comment kiya ja sakata hai.ye wo Barkha Datt hai jinka Nira Radiya se Phone chat Internet par hai.
Bijay singh
August 26, 2011 at 5:23 pm
abbbbbbbbb barkha dutt ka naam leke kaoun sa gunah kiya ompuri ne…sach hi to kaha ….
mahmood Ahmed
August 26, 2011 at 5:45 pm
सुनने में तो आ रहा है कि ओमपुरी जिस समय अन्ना के मंच पर बोल रहे थे उन्होंने भांग पी रखी थी…उनके हाथ और पांव दोनों ही लड़खड़ा रहे थे….इन साहब से कोई पूछे कि इनका दामन कितना साफ है…..इतना ही कहना काफी रहेगा कि ये फिल्म जगत से आते हैं…ये दो पत्नियों के बीच में फंस चुके हैं..
RAJENDRA KANDPAL
August 27, 2011 at 6:37 am
KYA BARKHA DUTT HOLY COW HAIN? JO ACTOR OM PURI DWARA UNKA NAAM LENE PAR HUNGAMA KAATA GAYA? ANNA SAMRTHAKON DWARA OMPURI KO BOLNE SE KYUN ROKA GAYA? KYA WAH GHALAT BAAT KAH RAHE THE? BHRASHTACHAR KA KOI RANG ROOP YA VARG NAHIN HOTA.
mini sharma
August 27, 2011 at 5:11 am
Ompuri sahab kee tareef karnee chaheye… unhone jo bhee kaha hai…. sayed kahne kaa andaz kuch theek nahee raha ho per kaha too ekdam satya…. is desh mai jo bhee ho raha hai woo sab log jante hain per kahne saahas sab mai nahee hai.
SR.SAROJ GUPTA
August 27, 2011 at 5:48 am
maine bhi BARKHAA DAT VAALAA HISSAA NAHI SUNA THA ….JAB DUKH AUR HAIRAANII HOTI HAI TAB KAI BAAR PMPURI JAISI GALTI HO JAATI HAI …
kalu yadav
August 27, 2011 at 5:55 am
ये वही ओम पुरी हैं न जिनकी करतूतें उनकी ही बीवी ने उजागर की
maneesh tiwari
August 27, 2011 at 9:16 am
ओमपुरी को ये समझना चाहिए कि कभी अँधे को अंधा नही कहते …और उन्होने साँसदों को गवाँर कह दिया …बरखा दत्त ने कभी तीर मारे होंगे लेकिन आज उन्होने अपने कुकर्मों से अपनी भद्द पिटवा ली है …इस खबर पर दीपक जी आपका झुकाव बरखा की ओर लग रहा है ….निष्पक्ष दिखने की कोशिस कीजिए ….साहब
Niranjan
August 27, 2011 at 11:58 am
बरखा दत्त के चमचे भी कम नहीं है…इसलिए ओमपुरी की बातें उन्हें अच्छी नहीं लगी…आज मीडिया को भी लोकपाल के तहत लाए जाने के लिए बात हो रही है…तो सिर्फ इसलिए को बरखा दत्त ने मीडिया जाति का नाम ही मिट्टी में मिला दी…और रही बात ओमपुरी की…तो बीवी से झगड़ा होना निजी बात है…लेकिन जनता की खून पसीने की कमाई तो नहीं खाई…बरखा दत्त और सांसदों की तरह
ravi kumar
August 27, 2011 at 12:47 pm
क्या गलत कहा ओमपुरी साहब ने।उन्होंने एकदम दुरुस्त फरमाया।ये बात अलग है कि उन्हें अन्ना के मंच से ये तीखी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी।बरखा दत्त का असली चेहरा तो पूरा हिन्दुस्तान देख चुका है।हकीकत ये है कि बड़े चैनलों में बरखाओं,राजदीपों,आशुतोषों,चौरसियाओं को कौन नहीं जानता।स्टूडियो में बैठकर बुद्धिजीवियों की तरह दिखने वालों का दामन उतना ही दागदार है,जितना हमारी जम्हूरियत में बदउन्वानी में डूबे सियासतदानों का।ओमपुरी ने सही कहा है।इस मुद्दे को उठाने के लिए उन्हें अन्ना के मंच का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था
puran chand
August 27, 2011 at 1:44 pm
Get up , Deepak Khokhar.
Dust your Ass.
Kamal Vyas
August 28, 2011 at 5:11 am
No Comments. Hummam mai sabhi nange hote hai.
santu
August 28, 2011 at 4:16 pm
barkha dutt media ki ghinouni chehra hai aur usne media walo ki nak katwa di.dalali karate ye barkhayen yah kyon nahi sochati hain ki aur bhi media wale is desh me hain jinhe samaj me baithana hota hai…log turant hi kah dete hain”media wale koun se dudh ke dhule hain,dekha nahi barakha ko neera radia se kaise dalali kar rahi thi. ” kya barakha batayegi ki ham kya jawab de?
santu,delhi