Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राम बहादुर राय ने ‘प्रथम प्रवक्ता’ से इस्तीफा दिया

नवभारत टाइम्स और जनसत्ता में लंबे समय तक काम करने के बाद पिछले पांच वर्षों से एनएन ओझा की मैग्जीन ‘प्रथम प्रवक्ता’ में बतौर प्रधान संपादक काम कर रहे वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. राम बहादुर राय ने अपने तेवर के जरिए प्रथम प्रवक्ता को चमका दिया और पूरे देश में इसे स्थापित किया. राम बहादुर राय का कहना है कि उन्होंने अपना इस्तीफा 22 नवंबर को भेज दिया था. सूत्रों के मुताबिक प्रबंधन के लोग मैग्जीन को लेकर बहुत गंभीर नहीं थे इस कारण मैग्जीन में काम करने की स्थितियां लगातार खराब होती जा रही थी. संभवतः इसी कारण राम बहादुर राय ने इस्तीफा दिया. राम बहादुर राय के इस्तीफे पर प्रबंधन की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई है लेकिन खुद राम बहादुर राय ने साफ कर दिया है कि वे अब इस मैग्जीन के आफिस नहीं जाने वाले.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. 0m prakash gaur

    December 8, 2010 at 2:30 am

    रामबहादुर राय जी सूरज हैं. उनके प्रकाश और प्रताप से संस्था चमकती है.
    ओम प्रकाश गौड़ भोपाल मो- 09926453700

  2. बिल्‍लू

    December 8, 2010 at 4:47 am

    रामबहादुर राय जी आपके बगैर प्रथम प्रवक्‍ता अधूरी ही रहेगी। लेकिन सही है जब प्रबंधन गंभीर न हो तो काम करना मुश्किल हो जाता है। वैसे इन दिनों मीडिया जगत से जो खबरें आ रही हैं उससे ही पता चलता है कि प्रबंधन केवल पैसे के प्रति गंभीर है खबरों के प्रति नहीं। इन दलालों के बीच आप जैसे महापुरुष का चलना कठिन है।

  3. deenbandhu singh

    December 8, 2010 at 3:40 pm

    rai sahab se abhi bahut ummid hai hum sab ko. ab kuchh achha hi hoga.

  4. deenbandhu singh

    December 8, 2010 at 3:44 pm

    rai sahab se hum sab ko bahut ummid hai. ab kuchh achha hi hoga.
    deenbandhu singh-9911073655

  5. sugriv

    December 12, 2010 at 3:03 am

    प्रातः स्मरणीय ,आदरणीय ,पत्रकारिता के भीष्म पितामह राय साहब की तारीफ़ करना तो सूरज को दिया दिखाना है .वे जहा से भी हटे या हटाये गए वह अखबार निपट गया .चाहे नवभारत टाइम्स हो या जनसत्ता अब कौन पढता है इन्हें .प्रथम प्रवक्ता भी अब नही बचेगा .आदरणीय ने पूरे देश में पत्रकार भक्तों की जो फौज बनाई है वह उनके पीछे है . हम सब का आग्रह है कि आप अब नया अखबार निकलकर दिखा दें कि पत्रकारिता क्या होती है . हम सब साथ है .

  6. pramodpal singh meghwal

    December 12, 2010 at 12:56 pm

    accha kiya.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...