: ग्रुप के मालिक लापता : रायपुर से प्रकाशित होने वाले दैनिक अखबार नेशनल लुक पर ताला लग गया है. अब इस अखबार का प्रकाशन पूरी तरह से बंद हो गया है. इस अखबार के मालिक राजेश शर्मा पिछले आठ मार्च से लापता हैं. अखबार के कार्यालय पर लेनदारों ने ताला लगा दिया है. प्रकाशक के स्कूलों पर भी कब्जे की तैयारी चल रही है.
नेशनल लुक का प्रकाशक और मुद्रक राजेश शर्मा हैं. इस अखबार का प्रकाशन 2007 में शुरू हुआ था. इस अखबार का कार्यालय रायपुर के आमापाड़ा चौक स्थित घासीराम कांपलेक्स में है. बाद में इसे जनवरी 2009 में रीलांच किया गया. इसमें भास्कर के सभी कर्मचारियों को तोड़कर लाया गया. प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों को न सिर्फ भास्कर से दोगुना-तिगुना वेतन दिया बल्कि एक साल के वेतन का अग्रिम भुगतान भी कर दिया था.
अखबार के मालिक राजेश शर्मा के डालफिन इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ स्कूल्स के नाम से पूरे छत्तीसगढ़ में लगभग चार दर्जन स्कूल संचालित होते हैं. जिसमें उनकी पत्नी ऊषा शर्मा चेयरमैन तथा श्री शर्मा डायरेक्टर हैं. इधर अखबार का प्रकाशन ठीक चल रहा था कि अचानक राजेश शर्मा फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी उतर गए. यहां भी उन्होंने अच्छा खासा निवेश किया.
सूत्रों का कहना है कि उन्होंने धुरंधर नाम की भोजपुरी फिल्म के निर्माण में काफी पैसा झोंका. इसमें रविकिशन के भी काम करने की सूचना है. इसके अलावा इन्होंने एक छत्तीसगढ़ी फिल्म महतारी में भी काफी पैसा लगाया. पर ये दोनों फिल्में रिलीज नहीं हो सकीं. जिसके चलते इन्हें काफी घाटा उठाना पड़ा. इसके चलते इनको लगभग दो सौ करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है.
इधर, नेशनल लुक पर तालाबंदी के बाद अखबार के सभी विभागों के लगभग डेढ़ सौ कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं. क्योंकि उनके सामने कुछ भी स्पष्ट नहीं है. अखबार के मालिक का भी कोई पता नहीं है और लेनदार उनके अखबार के कार्यालय तथा स्कूलों पर कब्जा करने की तैयारी में हैं. राजेश शर्मा ने अपने स्कूलों के लिए लगभग ढाई सौ बसों का फाइनेंस भी करवाया था. जिससे लेनदारों की लम्बी लाइन लगी हुई है.
अब राजेश शर्मा कहां है. अखबार का प्रकाशन होगा भी या नहीं यह जानकारी देने वाला कोई नहीं है. माना जा रहा है कि ग्रुप के पूरी तरह कर्ज में डूब जाने के चलते राजेश शर्मा भूमिगत हो गए हैं. अब असली सच्चाई क्या है, इसे राजेश शर्मा के सामने आने के बाद ही जाना जा सकेगा. फिलहाल अखबार एक सप्ताह से छपना बंद हो गया है.












zareen siddiqui
March 23, 2011 at 4:53 pm
बात सिर्फ कुछ सालो पहले की है नेशनल लुक के मालिक राजेश शर्मा स्कूल में ५००० रुपे में पद्य करते थे| अचानक तर्रक्की मिला पैसा कमाया और रही chamacho ka saath मिला कुछ ne bola aap bhgwan ho to कुछ ne aaka kaha sabhi ne bahti ganga में haath dhoya और shrma की lutiya duboi yah parinaam पहले se hi apekshit tha ..zareen siddiki raipur
santosh jain ,raipur
March 23, 2011 at 5:09 pm
mai 30 salo se media aour film line me hoo, is liye kah sakta hoo ki rajesh ne film me 2 karod se jyada nahi gawaya hai,unke barbad hone ka koi aour hi karan hai,waise rajesh bhai agar apne barbad hone ki kahani par film banaye to kamai ki kutch ummid ki ja sakti hai,
zareen siddiqui
March 23, 2011 at 7:18 pm
राजेश शर्मा कभी स्कूल में ५००० रूपए की नौकरी किया करते थे | काफी म्हणत कर अपना स्कूल शुरू किया| पर्कसक बने
न्यूज़ पेपर को अपने हिसाब से चलाना चाह| साथ उनके आस पास पलने वाले उनके चम्मच| ने भरपूर लाभ उथया आज शर्मा छुपे गए है ये परिणाम
आपेक्षित था इसमें कोई नै बात नहीं है साथ ही ये सबक भी है उन लोगो के लिए जो पैसे के दम पर अपने आप को पत्रकार बनाने में जुटे हुए है उनके इस हाल का कारन रायपुर के कई पत्रकार भी है | …ज़रीन सिद्दीकी
patrakar sathi raipur
April 5, 2011 at 10:16 am
sala chor hai rajesh sharma. garibo ka karodo rs lutkar bhag gya. jivanbhar sukhi nhi rah sakta kutte. garibo ki aah tere khandan ka sarvanash kar dega.