टेलीविजन पत्रकार राहुल सिंह शेखावत को उत्तराखण्ड मीडिया सिग्नेचर अवार्ड मिला है। उन्हें यह सम्मान समारोह दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेन्टर में दिया गया। न्यूजपेपर आनर्स कांग्रेस संस्था ने पहली बार इस अवार्ड का आयोजन किया था। जिसमें उत्तराखण्ड राज्य में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। राहुल सिंह शेखावत इस अवार्ड को पाने वाले पहले इलेक्ट्रानिक मीडियाकर्मी बने हैं।
गौरतलब है कि राहुल सिंह शेखावत प्रतिष्ठित इलेक्ट्रानिक मीडिया समूह ईटीवी में कार्यरत हैं। वह साल 2004 से कुमांउ मंडल मुख्यालय नैनीताल में तैनात हैं। शेखावत उत्तराखण्ड में अपनी तटस्थ और विश्लेषणात्मक राजनैतिक और विकास केन्द्रित खबरों के लिए मशहूर हैं। उन्होंने पहाड़ के जनसरोकारों के तमाम मुददों को उठाया है। जिसके लिए उन्हें कानूनी पेचीदगियों तक से भी दो चार होना पड़ा था। जिसके चलते शेखावत उत्तराखण्ड के पत्रकारिता जगत में अपनी अलग पहचान रखते हैं।
आयोजक संस्था ने उत्तराखण्ड गठन के एक दशक पूरा होने के उपलक्ष में इस पुरस्कार की शुरुआत की है। अगली बार उत्तराखण्ड मीडिया सिग्नेचर अवार्ड सम्मान समारोह उत्तराखण्ड के नैनीताल में आयोजित किया जाएगा। जिसमें राज्य के सभी जिलों से एक-एक पत्रकार को अवार्ड प्रदान किया जाएगा। शेखावत को पुरस्कार मिलने पर तमाम पत्रकारों, साहित्यकारों और अन्य बुद्विजीवियों ने उन्हें बधाई दी है।












Prem Arora
January 8, 2011 at 4:57 am
Rahul Shekhawat Jaspuri ko Bahut Bahut Vadhai
gitesh tripathi
January 7, 2011 at 5:00 pm
raja shahb hamari tarf se bhut badai ho. aage bhi bulndiyo ko chuoo. gitesh tripathi
ganesh rawat
January 6, 2011 at 10:52 am
congrates…
vijay vardhan
January 5, 2011 at 10:21 am
अरे भाई बधाई,
alok misra
January 5, 2011 at 3:02 am
बहुत बहुत बधाई राहुल जी , इसी तरह भविष्य में अवार्ड पाते रहिए , धन्यवाद ।
Mohd Danish Khan
January 4, 2011 at 2:08 pm
Rahul Bhai Yeh Pruskar Aap ko Nahi Balki Aapke Madhiyam Se Uttarakhand Ke Har Us Mediya Karmi Ko Nav Varsh Ka Tohfa Hai, Ham Camna Karte Hai Ki Aap Se Prerda Lekar Nai Pidi Ke Mediya Karmi Bhi Kuch Behtar Kar Sake, Meri Or Se Lakh Lakh Badhiyaa
pooransingh rawat
January 4, 2011 at 10:05 am
hukkum aap ko bahut bhaut bdhai , keep it up.with best wishes.
rajiv joshi hindustan
January 4, 2011 at 8:45 am
welldone and keep it up rahul
vijay ahuja
January 4, 2011 at 5:03 am
यह सम्मान पाने के लिए राहुल को बहुत बहुत बधाई /