राहुल देव शर्मा ने टीवी नेटवर्क लि.के आगरा से शीघ्र प्रकाशित होने जा रहे दैनिक अखबार द सी एक्सप्रेस के सेल्स एंड ईवेंट हेड के रूप में ज्वाइन किया है। इससे पहले वे हिन्दुस्तान, आगरा में रीजनल हेड थे। उन्होंने अमर उजाला में सात साल तक काम किया है। सेल्स के क्षेत्र में उनके नाम कई रिकार्ड हैं। उन्हें हाउसिंग एंड फाइनेंस फेयर, परिणय फेयर, एजूकेशन फेयर का महारथी माना जाता है।
राहुल देव शर्मा के बारे में माना जाता है कि वे रेत में भी पौध उगा देते हैं। उनके विशाल जनसंपर्क का लाभ द सी एक्सप्रेस को मिलेगा। राहुल देव शर्मा के द सी एक्सप्रेस ज्वाइन करने के बाद अन्य अखबारों के सेल्स विभाग में अफरा-तफरी है। वे अपनी रणनीति नए सिरे से बनाने को मजबूर हो गए हैं। राहुल देव के साथ अन्य अखबारों के मजबूत स्तंभों की टीम भी धीरे-धीरे द सी एक्सप्रेस की ओर उन्मुख हो रहे हैं।
राहुल देव के साथ रवि शर्मा ने भी हिंदुस्तान, आगरा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भी अपनी नई पारी द सी एक्सप्रेस के साथ शुरू की है। रवि ने भी सेल्स में ज्वाइन किया है।
Comments on “राहुल देव द सी एक्सप्रेस के सेल्स एंड ईवेंट हेड बने, रवि भी जुड़े”
sir badhai ho
Mr. Rahul Dev ko Hindustan se nikala gaya tha tab BPN Times ne inko nukri di thi. ab inhone BPN se palla jhad ker sabit ker diya hai ki yeh to nikale jane ke hi layak hai. tabhi to hidustan ne merrut meeting me hi enka estifa likhva liya tha. halanki yeh aaj bhi ek chai bale ke pass khade hoker apni bhadas nikalte rahte hain.
sir badhai ho
very good sir bahdai ho. jalne wale jalte reh jayenge ap or aage jayenge.
lage rho.