इंदौर। शुक्रवार को जारी भारतीय पाठक सर्वेक्षण २०११ द्वितीय तिमाही की आंकड़ों के अनुसार नईदुनिया ने लगातार छठी बार पाठक संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की है। नईदुनिया (नवदुनिया भोपाल सहित) की कुल पाठक संख्या अब ५९ लाख ५२ हजार हो गई है। दिल्ली-एनसीआर में नईदुनिया की पाठक संख्या अब १ लाख २६ हजार हो गई है।
मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में पाठक संख्या के लिहाज से नंबर २ का स्थान बरकरार है। ६ संस्करणों के १९ लाख ४१ हजार की औसत पाठक संख्या के साथ नईदुनिया मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ का दूसरा सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला अखबार बना हुआ है। नईदुनिया के ग्वालियर संस्करण ने एक तिमाही में सर्वाधिक २६ हजार नए पाठकों को जोड़कर फिर से जोरदार बढ़त हासिल की है और अब २ लाख ८७ हजार पाठकों के साथ नंबर १ का स्थान पा लिया है। ग्वालियर में एक तिमाही में ५० हजार पाठकों की गिरावट के साथ दैनिक भास्कर नंबर २ के स्थान पर पहुंच गया है। नईदुनिया के भोपाल संस्करण नवदुनिया ने भी २१ हजार नए पाठक जोड़कर बढ़त का सिलसिला जारी रखा है। ३ लाख ३६ हजार पाठकों के साथ नवदुनिया अब भोपाल का तीसरा सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला अखबार है।
इंदौर संस्करण ७ लाख १ हजार पाठकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। साथ ही इंदौर शहर में भी नईदुनिया दूसरा सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला अखबार बना हुआ है। मध्य प्रदेश के संस्करणों के साथ-साथ नईदुनिया ने छत्तीसगढ़ में भी बढ़त हासिल की है। नईदुनिया के रायपुर संस्करण ने जहां एक तिमाही में १४.२९ प्रतिशत वृद्धि दर के साथ २८ हजार नए पाठक जोड़े हैं, वहीं दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण ने ४२ हजार पाठक खोए हैं। उल्लेखनीय है कि नईदुनिया ने पिछले डेढ़ वर्ष में भारतीय पाठक सर्वेक्षण में तिमाही-दर-तिमाही जबर्दस्त बढ़त दर्ज की है। साभार : नई दुनिया












anoop jha
October 1, 2011 at 10:56 am
we are on right way…to do work hard in future.
dhanish sharma
October 5, 2011 at 3:35 am
badhai ho..