Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

वरिष्ठ पत्रकार अभय गुप्त का निधन

मेरठ, 21 मई : वरिष्ठ पत्रकार अभय गुप्ता आज सुबह यहां निधन हो गया। श्री गुप्ता 66 वर्ष के थे। वे गंभीर बीमारी के चलते कई सप्ताह से मेट्रो अस्पताल में भर्ती थे। आज सुबह करीब छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। श्री गुप्ता के निधन पर पत्रकार जगत में शोक है। उनके निधन पर उ.प्र. जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) ने शोक जताया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में अपनी पत्रकारिता के लिए ख्याति प्राप्त पत्रकार अभय गुप्त गत वर्ष नवम्बर माह से बीमार थे।

मेरठ, 21 मई : वरिष्ठ पत्रकार अभय गुप्ता आज सुबह यहां निधन हो गया। श्री गुप्ता 66 वर्ष के थे। वे गंभीर बीमारी के चलते कई सप्ताह से मेट्रो अस्पताल में भर्ती थे। आज सुबह करीब छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। श्री गुप्ता के निधन पर पत्रकार जगत में शोक है। उनके निधन पर उ.प्र. जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) ने शोक जताया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में अपनी पत्रकारिता के लिए ख्याति प्राप्त पत्रकार अभय गुप्त गत वर्ष नवम्बर माह से बीमार थे।

मधुमेह के चलते उनके गुर्दे तथा लीवर खराब हो गये थे। कई सप्ताह पहले उन्हें गंभीर स्थिति में मेट्रो चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। श्री गुप्त ने अपने 40 साल के पत्रकारिता कैरियर में दैनिक जागरण, अमर उजाला, मयराष्ट्र, साक्षी समाचार पत्रों के साथ जुड़कर कार्य किया। वे यहां से प्रकाशित पाक्षिक राष्ट्रदेव के संपादक भी रहे। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक मयराष्ट्र से की थी। लम्बे समय तक  वे दैनिक जागरण के साथ जुडे रहे। यहीं से वे सेवानिवृत्त हुए थे।

श्री गुप्त उ.प्र. जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के साथ सक्रिय रूप से जुड़े थे। वे उपजा के जिला महामंत्री तथा दो बार जिला अध्यक्ष रहे। इसके अलावा अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी संलग्न रहते थे। श्री गुप्त को सामाजिक कार्यों में सक्रियता के चलते ही मर्केंन्टाइल कोआपरेटिव बैंक का चेयरमैन भी मनोनीत किया गया था। वे कुछ समय तक ही इस पद पर रहे। जीवन के अंतिम वर्षो में वे एक शिक्षण संस्थान से जुड़े थे। संस्थान के पत्रकारिता विभाग में शिक्षार्थियों का मार्ग दर्शन करते थे।

उ.प्र.जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के प्रदेश अध्यक्ष रतन कुमार दीक्षित और महामंत्री सर्वेश कुमार सिंह ने श्री गुप्त के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उपजा की ओर से श्री गुप्त को श्रद्धांजलि देते हुए श्री दीक्षित ने कहा कि श्री गुप्त ने हमेशा निर्भीक पत्रकारिता की। उन्होंने कभी भी पत्रकारिता मानदण्डों के साथ समझौता नहीं किया। उनके निधन से उपजा परिवार और पश्चिम उत्तर प्रदेश की पत्रकारिता की अपूर्णीय क्षति हुई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. TAHIR KHAN,PUTTHA(MEERUT)

    May 21, 2011 at 8:14 am

    Abhya ji samy samy par patrkarita ke chatro ka marg darshan karte rahe he lakin abhya gupt ji ke nidhan se puri patrkarita chatra me dukh ki baat he.
    TAHIR KHAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...