Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

वरिष्‍ठ पत्रकार माधवकांत मिश्र को सद्भावना पुरस्‍कार

विश्व में सद्भावना का प्रचार-प्रसार करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार और दिशा चैनल के मुख्य सेवक माधवकांत मिश्र को सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस के मौके पर उन्हें ये सम्मान दिया गया। इससे पहले ये सम्मान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी एन गाडगिल, वेंकटास्वामी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता को मिल चुका है।

विश्व में सद्भावना का प्रचार-प्रसार करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार और दिशा चैनल के मुख्य सेवक माधवकांत मिश्र को सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस के मौके पर उन्हें ये सम्मान दिया गया। इससे पहले ये सम्मान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी एन गाडगिल, वेंकटास्वामी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता को मिल चुका है।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय बाफना भी मौजूद रहे। इससे पहले मिश्र जी की विशिष्टता और दीर्घकालीन अनुभव को सम्मान देते हुए उन्हें सिंगापुर में आयोजित ब्राडकास्‍ट एशिया 2011 में वीवीआईपी मेहमान और भारत के प्रतिनिधि के तौर पर आमंत्रित किया जा चुका है। करीब 40 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय माधवकांत मिश्र ने तमाम प्रतिमान गढ़े हैं। इन्होंने हमेशा पत्रकारिता में नए प्रयोग किए हैं। चाहे प्रिंट हो या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इन्होंने हमेशा लीक से हटकर नई प्रथा को जन्म दिया है। धर्म और आध्यात्म में तो इन्हें महारत हासिल है। भारत में धार्मिक चैनलों की शुरुआत का श्रेय माधवकांत जी को ही जाता है। इन्होंने आस्था चैनल की शुरुआत की। श्री मिश्र जी लंबे समय तक आस्था चैनल के उत्तर भारत के प्रमुख रहे। इसके साथ ही सामाजिक आध्यात्मिक चैनल साधना और प्रज्ञा के कार्यकारी निदेशक रहे।

श्री मिश्र जी का कहना है कि आज से काफी समय पहले जब बहुत कम टीवी चैनल थे तभी उन्होंने संकंल्प लिया था कि टीवी के माध्यम से व्यासपीठ को घर-घर तक पहुंचाएंगे। उनका कहना है कि उनका संकल्प पूरा हो चुका है आज बड़े से बड़े आध्यत्मिक गुरु और बड़े से बड़े और प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन लोग घर बैठे पा रहे हैं। इस समय माधवकांत जी दिशा चैनल के मुख्य सेवक हैं। उनके निर्देशन में चैनल भारत सहित विदेशों में अपने कंटेंट के दम पर दर्शकों पर अच्छी पकड़ बनाए हुए है। मिश्र जी ने टीवी पत्रकारिता में सकारात्मक खबरों की एक नई प्रथा को जन्म दिया है जिसका नाम है शुभ समाचार। ये भारतीय पत्रकारिता में अपनी तरह का अभिनव प्रयोग है जिसमें देश दुनिया की उन सभी सकारात्मक खबरों को दिखाया जाता है,  जिनका सरोकार आम जन से है। शुभ समाचार दर्शकों की सहूलियत के चलते यू ट्यूब और सोशलनेटवर्किंग साइट्स फेसबुक पर भी उपलब्ध है। जहां ये अपने अनोखे प्रयोग के चलते काफी पसंद किया जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. राकेश कुमार

    August 24, 2011 at 6:37 am

    माधवकांत जी को बधाई

  2. ajayashk

    August 24, 2011 at 9:28 am

    BAHUT BAHUT VADHAI MADHAVKANT MISHRA JI KO. BHAVISHYA KI DHERO SUBHKAMNAYEY. AJAY ASHK, BOKARO

  3. SHANKAR JALAN

    August 24, 2011 at 3:39 pm

    बधाई

  4. Kamta Prasad

    August 27, 2011 at 9:28 am

    खुशी के इस मौके पर कोटिश: बधाई स्‍वीकारें।
    [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...