इंडिया न्यूज ग्रुप के चीफ फाइनेंस आफिसर (सीएफओ) विक्रम मधोक ने प्रबंधन की कार्यशैली से आहत हो इस्तीफा दे दिया। मधोक के जाते ही पूरे एकाउंट सेक्शन के लोगों ने उनके समर्थन में इस्तीफा दे दिया। इससे प्रबंधन ने हालात खराब होते देख विक्रम मधोक को समझा-बुझा कर वापस बुलाया। उनके साथ सभी कर्मचारी भी काम पर लौट आए।
एमएच1 न्यूज चैनल के इनपुट एडीटर अमित आर्या के बारे में सूचना है कि उन्होंने चैनल से इस्तीफा दे दिया है।
नवभारत, विलासपुर के डिप्टी जनरल मैनेजर निशिकांत दोये ने इस संस्थान को अलविदा कहकर माय एफएम ग्रुप को ज्वाइन किया है। वे माय एफएम के सूरत स्टेशन के हेड होंगे।
आगे है….प्रीति और कविता एस1 से साधना में
एस1 न्यूज चैनल में इंटरटेनमेंट सेक्शन से जुड़ीं प्रीति अग्रवाल और कविता के बारे सूचना है कि इन दोनों ने साधना के न्यूज चैनल में ज्वाइन कर लिया है।











