Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

लाइफस्टाइल

शबाना आजमी से सबक सीखें सेलीब्रिटी और सरकारें

आजमगढ़ : मशहूर शायर कैफी आजमी अपने अन्तिम दिनों में मिजवां गांव में शिक्षा व्यवस्था को लेकर काफी परेशान रहा करते थे, लेकिन उनकी बेटी शबाना आजमी ने पिता के इन्तकाल के बाद उनके सपनों को साकार किया और गांव में लड़कियों के लिए शिक्षा केन्द्र, कम्प्यूटर शिक्षा और कढ़ाई सिलाई के साथ ही चिकनकारी सेन्टर की स्थापना की।

आजमगढ़ : मशहूर शायर कैफी आजमी अपने अन्तिम दिनों में मिजवां गांव में शिक्षा व्यवस्था को लेकर काफी परेशान रहा करते थे, लेकिन उनकी बेटी शबाना आजमी ने पिता के इन्तकाल के बाद उनके सपनों को साकार किया और गांव में लड़कियों के लिए शिक्षा केन्द्र, कम्प्यूटर शिक्षा और कढ़ाई सिलाई के साथ ही चिकनकारी सेन्टर की स्थापना की।

शबाना के प्रयास से ही चिकनकारी सेन्टर से वर्तमान समय में देश के मशहूर फैशन डिजाइनर अब आर्डर पर कपड़े तैयार कराते हैं। परन्‍तु शबाना इतने पर ही रूकने को तैयार नहीं हैं। वो अपने गांव की बालिकाओं के उन्नयन के लिए कितनी गंभीर हैं यह तब पता चला जब इस बार उन्होंने एक अनोखी व अत्याधुनिक प्रणाली का इस्तेमाल कर लड़कियों को बेहतर अंग्रेजी सिखाने का बीड़ा उठाया है। यह प्रयास प्रदेश में एकदम अनूठा है जिसमें अमेरिका की संस्था द्वारा मिजवां की छात्राओं को इण्टरनेट की स्काइप आनलाइन वीडियो सेवा द्वारा अंग्रेजी बोलने व लिखने की शिक्षा दी जाएगी। शबाना ने खुद इस सेवा का प्रदर्शन किया।

शबाना बताती हैं कि जब उन्होंने यह महसूस किया कि सारी कोशिशों के बावजूद अंग्रेजी इस क्षेत्र के लड़के-लड़कियों के बेहतर भविष्य में बाधक बन रही है तो इसके लिए उन्होंने प्रयास किया और वालन्टियर आफ टीचर्स, जिसे अमेरिका की एन फाउन्डेशन चलाती है, की मदद ली और मिजवां गांव में अब इण्टरएक्टिव टेलीविजन विधि के माध्यम से अंग्रेजी सीखने के केन्द्र की स्थापना की गयी। अब गांव के बच्चे आडियो-वीडियो की इस विधि के माध्यम से अंग्रेजी बोलना सीख सकेंगे, जिससे उनका भविष्य बेहतर बन सकेगा। हम तो यही कहेंगे कि लाखों करोड़ों खर्च कर कर्मचारियों की पूरी सेना लगा कर जो काम सरकार नहीं कर पा रही है, उसे आजमगढ़ के मिजवां और यहां की बेटी शबाना आजमी से सबक ले कुछ तो प्रयास करना ही चाहिए।

देवव्रत श्रीवास्‍तव

संपादक

आजमगढ़ लाइव न्‍यूज पेपर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. mohammad zakir hussain

    October 21, 2011 at 4:53 pm

    ·kuch log waqyee bahut achchche hote hain. shabana aapa unme se ek hain.

  2. Ratn Prakash, Azamgarh

    October 21, 2011 at 6:09 am

    Shabna ne vastav me is pichhade area ki fiza hi badal di hai. yahan ki Ladkiyan ab pichhe mud kar dekhne ke liye taiyaar nahi hain. shabana apne walid ke sapnon ko pura karne me lagi hain. Anya high profile logo ko seekh leni chahiye. kaifi ne ‘Aurat’ me nazm likhi thi- Zannat ek aur hai jo mard ke pahlu me nahi, uski azad rabish par machalna hoga tujhe.uth meri jaan mere saath hi chalne hai tujhe

    Ratn Prakash Tripathi,
    Azamgarh

  3. sudhir singh

    October 20, 2011 at 9:10 am

    very good news ,about shabana azmi and azamgarh.we are also proud that shabana is not only a actor ,a ex. m.p. and a social activist ,she is a daughter of azamgarh
    sudhir singh
    corresspondent news agency P.T.I. AND INDIA TODAY MAGJINE .
    AZAMGARH U.P. –09454337444,09336078943

  4. anand kumar

    October 20, 2011 at 6:38 am

    shabana azmi ki jitni v tarif ki jaye kam hai. wo mp ke roop me rahi ho ya actor, samazik karyakarta ya aam nagrik wo ek alag hi sakshiyat hain, khuda unko karya karne ka aur jajba de.

    anand kumar
    mau
    mob. 9451831331

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...