: ऑफिस में राजनीति तेज : शिमला में भास्कर के विकटों का गिरना जारी है. खबर है कि तेजतर्रार वरिष्ठ संवाददाता मनीष बन्याल ने भास्कर को वाय वाय बोल दिया है. वह शिमला में ही हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हो लिए हैं. उन्होंने अपना इस्तीफा संपादक कीर्ति राणा को सौंप दिया है. मनीष भास्कर से पहले दिव्य हिमाचल और अमर उजाला में भी काम कर चुके हैं. उनके जाने से शिमला भास्कर मे एक बार फिर संकट आ गया है.
स्टेट ब्यूरो में अब सिर्फ चीफ रिपोर्टर ही रह गए हैं. यही हाल सिटी रिपोर्टिंग का है. सिटी में चार रिपोर्टर ही रह गए हैं. पहले स्टेट ब्यूरो में पांच से सात और सिटी में आठ से दस रिपोर्टर होते थे, अब पूरे ऑफिस में पांच रिपोर्टर रह गए हैं. मनीष का विकेट गिरते ही ऑफिस में राजनीति तेज हो गयी है. अपने लोगों को लाने के लिए चीफ रिपोर्टर प्रकाश भारद्वाज, डेस्क इंचार्ज ब्रह्मानन्द देवरानी और रीजनल के कोर्डिनेटर प्रकाश पालीवाल के बीच जंग छिड़ गई है. गौरतलब है कि नवम्बर माह में शिमला में दैनिक भास्कर को दो झटके लगे थे. रमेश सिंगटा ने भास्कर छोड़ दिया था जबकि वरिष्ट उप संपादक सुनील राणा दैनिक जागरण धर्मशाला के साथ हो गये हैं.












rakesh
January 10, 2011 at 11:03 am
dheere-2 sab chod kar ja rhe hai, kaam karne wale sab achhijagah ja rhe hai.
rohit
January 10, 2011 at 10:38 am
कीर्ति राणा जी शिमला घुमने आये हैं. रिपोर्टर आये या जाये उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. अखबार की साख गिरे इससे उन्हें कोई लेना देना नहीं है. जबसे वो शिमला आये हैं एक के बाद एक रिपोर्टर और डेस्क का स्टाफ छोड़ कर जा रहा है. उन्होंने हिमाचल मे भास्कर को सबसे निचले स्तर तक पहुंचा दिया है. एक ओर दैनिक भास्कर हिंदी बेल्ट मे सफलता के नए मानक बना रहा है तो दूसरी ओर कीर्ति राणा जैसे लोग उसकी बनी बनायी इमेज को रसाताल ले जाने मे कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे. हिमाचल मे भास्कर दुसरे अखबारों से काफी पिछड़ गया है. अब कोई चमत्कार ही दैनिक भास्कर को हिमाचल मे अच्छे स्थान पर पहुंचा सकता है.
abhimanyu
January 9, 2011 at 2:55 pm
munish ji mubarak ho.. wish u all the best in English media
ab shimla baskar me ulti ginti shuru, bhaskar me staff ka tota pad gaya hai.
kapil
January 9, 2011 at 1:25 pm
shimla bhaskar kaa too banta dhar hoo gya ha. Kese news paper ma add maker koo dask incharge bnoga to news paper ka bhatta to hoo gya he. Yase phe mukesh mathur ka sma bhaskar alvida kr ka gya loge ajj bhe salo hua shochan ka leya ajj bhe baduya dya rha haa. Rana jee ko himachal ma akbhar ko jinda rakhana ha to dask pr rakha nakara logo ko bhar neekal fakna hoga.