Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

संजय, दिलबर, यशवंत समेत कई पत्रकारों को प्रहरी अवार्ड

अखिल भारतीय पत्रकार मोर्चा ने पत्रकारों के सम्मान का प्रतीक “प्रहरी अवार्ड” का आयोजन पीएसके प्रीत विहार, दिल्ली में किया. इस अवार्ड समारोह में सीबीआई के पूर्व चीफ जोगिन्दर सिंह, दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. अशोक वालिया मुख्‍य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. दोनों लोगों ने प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के चुने हुए पत्रकारों को ”प्रहरी अवार्ड” प्रदान किया.

अखिल भारतीय पत्रकार मोर्चा ने पत्रकारों के सम्मान का प्रतीक “प्रहरी अवार्ड” का आयोजन पीएसके प्रीत विहार, दिल्ली में किया. इस अवार्ड समारोह में सीबीआई के पूर्व चीफ जोगिन्दर सिंह, दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. अशोक वालिया मुख्‍य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. दोनों लोगों ने प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के चुने हुए पत्रकारों को ”प्रहरी अवार्ड” प्रदान किया.

इस मौके पर जोगिन्दर सिंह ने कहा कि पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्‍तंभ माना जाता है. पत्रकारिता ही शासन-प्रशासन पर अंकुश लगाकर समाज में जागरुकता लाती है तथा आम आदमी की आवाज बुलंद करती है. इसलिए पत्रकारों को अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी को समझते हुए हमेशा सच्‍चाई और निडरता से अपने कार्यों को आगे बढ़ाना चहिए.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. एके वालिया ने भी पत्रकारों को भयमुक्त पत्रकारिता कर समाज को सही दिशा देने की वकालत की. उन्होंने आल इंडिया जर्नलिस्‍ट फ्रंट द्वारा प्रत्‍येक वर्ष प्रहरी अवार्ड आयोजित करने पर संगठन के अध्‍यक्ष प्रदीप महाजन की भूरि-भूरि प्रसंशा करते हुए कहा कि फ्रंट पत्रकारों एवं समाज के अन्‍य लोगों को सम्‍मानित कर दूसरे लोगों को भी अच्छे कार्य के लिए प्रेरित करता है.

कार्यक्रम में जर्नलिस्‍ट गुरु अवार्ड डा. जीके अरोरा, मोहित बक्‍क्षी (ए2जेड), शंटी ग्रोवर (सीएनएन), मुकेश गुप्‍ता (सीएनएन), अवनीश चौधरी (नई दुनिया), अमित कसाना (दैनिक जागरण),  महेश कुमार (दैनिक जागरण), गिरीश निशाना (डीडी न्‍यूज), वाजिद अली (आईएनएस मीडिया), नलिनी रंजन (आईपी यूनिवर्सिटी), दिगम्‍बर शर्मा (विराट वैभव), शुजात आलम (अमर उजाला), श्‍वेता अरोरा (आईएनएस मीडिया), एसके त्रिपाठी (एसटी), शिवेंदर रमण (लाइव इंडिया), तरुण शर्मा (चैनल वन), रंजीत शर्मा (इन टुडे), दुर्गेश त्रिपाठी (आईपी यूनिवर्सिटी), संतोष सरस (पीस मेकर), माधुरी बलोदी (दैनिक जागरण), राजीव दुबे (पंजाब केसरी) को दिया गया.

प्रहरी अवार्ड संजय वोहरा (जी न्‍यूज), दिलबर गोठी (नवभारत टाइम्‍स), श्रीवर्धन (स्‍टार न्‍यूज), सतेंदर त्रिपाठी (नई दुनिया), नीरज राजपूत (स्‍टार न्‍यूज), यशवंत सिंह (भड़ास4मीडिया), साहिब सिंह चौहान (विधायक), दिनेश वत्‍स (हिंदुस्‍तान), डा. नरेंदर नाथ (एमएलए एवं चेयरमैन यमुना पार विकास बोर्ड), अमित मिश्रा (जनरल सेक्रेटरी एआईजेएफ), पंकज पाण्‍डेय (आईएनएस), राहुल सरस (संपादक लोकसत्‍य), रास बिहारी (नई दुनिया), मनोज वर्मा (डीयूजे), ब्रिगेडियर ए सेंगर, डीसीपी आरएस सागर, एसीपी प्रीत विहार वीरेंद्र कुमार, एसएचओ शकरपुर रविंदर कुमार, एसएचओ प्रीत विहार मनोज कुमार, ऋषि अरोरा ( सच कहूं), प्रदीप श्रीवास्‍तव (स्‍टार न्‍यूज) को दिया गया.

कार्यक्रम में लाफ्टर फेम राजीव मलहोत्रा और रोशन ग्रुप ने मंच पर लोगों का मनोरंजन किया. अंत में मोर्चा के अध्‍यक्ष प्रदीप महाजन ने कहा कि उनकी संस्‍था आए हुए सभी लोगों का आभार प्रकट करती है, जिसके कारण यह कार्यक्रम सफल हो सका. यह संगठन सदैव पत्रकारों के उत्‍थान के लिए कार्य करती रहेगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Bittoo

    March 3, 2011 at 4:16 pm

    pradeep mahajan ji hamesa ki tarah eis varsh bhi aapka karyakaram superhit tha aise karyakarmo se samaj ko aur man laga kar karya karne ki prarna milti hai hum aage bhi aap se ase hi programmes ki umeed karte hai sath hi aapke ujwal future ki kamna ishwar se karte hai

  2. ravishankar gwalior

    March 3, 2011 at 7:22 pm

    sabhi ko ravishankar ki tarph ko hardik subhkamnaye

  3. Dr. Maher uddin Khan

    March 4, 2011 at 6:22 am

    Dhadebazo.n ne yaha.n phelaya hai jal
    patrkar kuch ban rahe aaj bikau mal
    aaj bikau mal jaha.n chahe bulwa lo
    pat jate hai.n saste me.n tum inhe.n pata lo
    karte phirte sare aam sab ki ruswai
    bach sakte yadi bachna in se mere bhai

  4. Dr. Maher uddin Khan

    March 4, 2011 at 6:31 am

    Dhandebazo.n ne yaha.n phelaya hai jal
    patrkar kuch ban gaye aaj bikau mal
    aaj bikau mal jaha.n chahe bulwalo
    saste me.n pat rahe aap bhi inhe.n patalo
    khoob kar rahe aaj zamane me.n ruswai
    bach sakte yadi bachna in se mere bhai.

  5. dinesh

    March 4, 2011 at 6:59 am

    mahajan ji aapke karyam ki kabhar hamen padi bhadas may aapne vakai may ache patrakaro ka samman kiya hai may apni aur se bhi Yaswant ji,amit kasana, mahesh kumar, sujat alam, girish nishana, aut anya prushkrit patrakaro ko hardik subkamnay
    l

  6. govind goyal,sriganganagar

    March 4, 2011 at 7:19 am

    sabhee ko badhai. jo mujhe jante hain or jinko main janta hun ,unko nishchit rup se badhai deni hee chahiye.

  7. bhavna

    March 4, 2011 at 9:52 am

    may bhadas ke madhayam se mahajan ji se request karna cha hiti hu ki aap apne purskaro may femele represention bhi rakha kare ab to mahila patrkar bhi media may apni pahachan banane may kamyab hui hai saath hi jo mahilay samaj may women empowerment par acha karya kar rahi hai unhe bhi aap samanit karne ka karya kare
    dhanyavad

  8. a.raaj

    March 5, 2011 at 5:57 am

    (ए. राज) प्रहरी अवार्ड में कुछ कमी दिल्ली के crime रिपोर्टरों की जेबी संस्था की अगुवाई करने वाले एक नेता की दिखी जिनको नेता बनाया गया था (छोटू साब ) उनकी वजह से हम crime रिपोर्टरों ने इस कार्यक्रम को नहीं attend किया था बाकी प्रदीप महाजन को हमारीऔर से बधाई जिन्होंने यह कार्यक्रम किया

  9. om parkash diwedi

    March 5, 2011 at 6:09 am

    इस प्रहरी अवार्ड के लिए मोहित बक्‍क्षी (ए2जेड), अवनीश चौधरी (नई दुनिया), अमित कसाना (दैनिक जागरण), महेश कुमार (दैनिक जागरण), गिरीश निशाना (डीडी न्‍यूज), वाजिद अली (आईएनएस मीडिया), शुजात आलम (अमर उजाला), श्रीवर्धन (स्‍टार न्‍यूज), सतेंदर त्रिपाठी (नई दुनिया), नीरज राजपूत (स्‍टार न्‍यूज), यशवंत सिंह (भड़ास4मीडिया),राहुल सरस (संपादक लोकसत्‍य), रास बिहारी (नई दुनिया),को हमारी और से बधाई -वैद ओमप्रकाश दिवेदी ( अध्यक्ष – भारतीय जन अधिकार सोसाइटी )

  10. sanjai swdesh lucknow

    March 5, 2011 at 6:22 am

    bhai murbarak ho aapko ye award……..

  11. amit swatantr

    March 6, 2011 at 7:24 am

    (अमित स्वतत्र)
    महाजन जी आपको उन पत्रकारों का भी सम्मान करना चाहिए जिनको प्रबंधको ने निकाल दिया या ठुकरा दिया है या वह छोटे बेंनर में काम कर रहे है बड़े बेंनर की कमाई तो उनका कुत्ता भी खा रहा है दिल्ली का मीडिया सबको जानता है की अच्छे पत्रकारों के साथ क्या हो रहा है -अमित स्वतत्र

  12. sanjai swadesh

    March 7, 2011 at 4:55 am

    bilkul sahi
    उन पत्रकारों का भी सम्मान करना चाहिए जिनको प्रबंधको ने निकाल दिया या ठुकरा दिया है या वह छोटे बेंनर में काम कर रहे है बड़े बेंनर की कमाई तो उनका कुत्ता भी खा रहा है दिल्ली का मीडिया सबको जानता है की अच्छे पत्रकारों के साथ क्या हो रहा है –
    aur fir yaswant aapna nam heading me na deta to kya log article nahi padhte

  13. sanjai

    March 7, 2011 at 4:58 am

    ye award sab bevkofi hai…chaplooso ko ye award diye gaye hai…gawooon me sacchi patkarita karne walo ko ye award kyoun nahi diye gaye………………….sab dhokha hai

  14. sudhir pandit

    March 10, 2011 at 9:48 am

    ( sudhir pandit -desh newsline) JO DIKHEGA WAHI BIKEGA ISI KO PATARKAARITA KEHTE HAI- SABHI AWARD PAANE WALE BADHA KE HAQDAAR HAI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...