नई दुनिया, बिलासपुर में कार्यरत संजीव तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने फिर से हरिभूमि ज्वाइन कर लिया है। संजीव तीन महीने पहले हरिभूमि से नई दुनिया गए थे। नई दुनिया में उन्हें सेंट्रल डेस्क पर रखा गया। संजीव का यहां दिल न लगा तो पुराने संस्थान आ गए। वे अब रिपोर्टिंग करेंगे। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल के टापर रहे संजीव ने करियर की शुरुआत ग्रामीण पत्रकार के बतौर दैनिक आज, जौनपुर से की थी।
देशबंधु, दिल्ली के उप संपादक वैभव पांडेय ने यहां से इस्तीफा दे दिया है। वे आज समाज, दिल्ली में इसी पद पर ज्वाइन कर चुके हैं। वैभव अकिंचन भारत, आगरा में भी काम कर चुके हैं।
पंकज श्रीवास्तव दैनिक जागरण, मेरठ में
खबर है कि पंकज श्रीवास्तव ने दैनिक जागरण, मेरठ में जूनियर सब एडीटर के बतौर ज्वाइन किया है। वे इससे पहले श्रीगंगानगर में दैनिक भास्कर के साथ थे।











