Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

संपादक की होटल मालिक ने जमकर धुनाई की

इलेक्ट्रानिक मीडिया के एक बिगड़ैल पत्रकार जो ”ब्लैकमेलिंग-किंग” के नाम से क्षेत्र में मशहूर हैं. श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ के बाद इन महाशय ने हनुमानगढ़ में आकर डेरा डाल लिया और एक सांध्य-दैनिक अख़बार के संपादक बन शहर के लोगों को एक सिरे से नंबर वाइज लूटना शुरू कर दिया. शहर का प्रत्येक मुख्य व्यक्ति, संगठन, पुलिस, एडवोकेट यहाँ तक कि मीडिया के लोग बुरी तरह से इस व्यक्ति की हरकतों से परेशान हो गए थे.

इलेक्ट्रानिक मीडिया के एक बिगड़ैल पत्रकार जो ”ब्लैकमेलिंग-किंग” के नाम से क्षेत्र में मशहूर हैं. श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ के बाद इन महाशय ने हनुमानगढ़ में आकर डेरा डाल लिया और एक सांध्य-दैनिक अख़बार के संपादक बन शहर के लोगों को एक सिरे से नंबर वाइज लूटना शुरू कर दिया. शहर का प्रत्येक मुख्य व्यक्ति, संगठन, पुलिस, एडवोकेट यहाँ तक कि मीडिया के लोग बुरी तरह से इस व्यक्ति की हरकतों से परेशान हो गए थे.

एक बार तो टैम्पू वालों ने इस संपादक के खिलाफ हड़ताल कर दी थी. मारपीट, शराबखोरी, ब्लैकमेलिंग से मशहूर हुए ये पत्रकार गत दिनों रात्रि को फुल टल्‍ली होकर जंक्शन बस स्टैण्‍ड के अन्दर बने होटल में जाकर रौब झाड़ते हुए शराब पीने के लिए कमरा माँगा. नहीं  देने पर सांध्य-दैनिक अख़बार का संपादक होने का खूब रौब झाड़ा, फिर भी बात नहीं बनी तो होटल मालिक के एक रिश्तेदार व कर्मचारी को दो-दो थप्‍पड़ जड़ दिए.

जब इस हंगामे और मारपीट की खबर होटल-मालिक को लगी तो लम्बे-चौड़े मजबूत कद-काठी वाले होटल-मालिक ने रात्रि को एक बजे बस स्टैण्‍ड के अन्दर इन संपादक महोदय और उनके साथियों को हॉकी से इतनी बुरी तरीके से पीटा कि वो चलने लायक ही नहीं रहे. पुलिस केस न हो जाए इसलिए पीटने के बावजूद भी संपादक महोदय ने पैर पकड़ कर माफ़ी मांगी. बताया तो ये भी जाता है कि संपादक की पिटाई होते वक्त थाना-प्रभारी भी आ गए थे, पर सबकुछ देख अनजान बन आंखें बंद कर चले गए. संपादक महोदय ने तीन-चार दिन अपना मोबाइल बंद ही रखा और 7 दिन बाद अपने ऑफिस आए, वो भी लंगड़ाते हुए. ये घटना इन दिनों शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और हर कोई इसे बहुत बढ़िया बता रहा है.

हनुमानगढ़ से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए मेल पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. neeraj

    February 2, 2011 at 11:57 am

    bhai ye bat har jagah ho hai hai thori kam ya jada???/

  2. rashbihari dubey

    February 2, 2011 at 8:53 am

    latkhoron ki yahi dasta hai .waise jamshedpur me bhi kabhi latkhor hain.ek to abhi dainik bhaskar ke vinay purti hi laat jhuta khate bache ,ladki lekar ghuma rahe the,accident bhi hua aur mahila patrakar shalini ko police walon se dhandha karne wali tak sunwa diya.

  3. ashok raj

    February 2, 2011 at 9:24 am

    zara LUCKNOW ki bhi khoj-khabar lete rahiye….PANCHOLI ka LANKA KAND vaha parvan chad raha hai AMAR UJALA me. Ek aur sub-editor behosh ho gaya office me hi.

  4. unknow

    February 2, 2011 at 3:31 pm

    me apna naam nahi dena chahta par is sampadak ko maine bahut samjaya tha, asal me to ye naam ka hi sampadak hai khabar bhi isko likhni nahi ati, par isne mere or sathi patrakaro ko bhi har bar use hi kiya isliye sabne toba kar li, ghatna ki ratri ko is sampadak ne apne 4 sathion ki bhi khub sewa karwayi. kuch purani lihaz h isse isliye naam nahi dena chahta

  5. Rahul Gwaior

    February 2, 2011 at 4:52 pm

    [b]madhya pradesj ke gwalior se prakashit desh ke bade akhbar main bhi aajkal aise hi logon ka jamawada ho gaya hai. paisa inka my baap hai, paise ke liye akhbar ko hi daab par lagane se nahi chook rahe hain. Talli hokar dukan dukan vasuli karte najar aate hain[/b[/b]]

  6. rohit

    February 3, 2011 at 7:11 am

    lucknow ke patrakaro ka isseburhaal hai.kuch to patrakarita ke naam per blackmelling karte hai.kuch P I L karke apni dukan chalate hai.

  7. govind goyal, sriganganagar

    February 3, 2011 at 2:39 pm

    ye to shuruaat hai.

  8. no nam,e

    February 4, 2011 at 9:27 am

    bahut hi badiya huaa mja aa gya aesa hi hona chahiye tha is farji sampadak ke sath:);)

  9. no nam,e

    February 4, 2011 at 9:29 am

    संपादक की होटल मालिक ने जमकर धुनाई bahut hi badiya huaa. mja aa gya . aesa hi hona chahiye tha is farji sampadk ke sath

  10. anirath

    February 10, 2011 at 9:03 am

    He deserves more laat and juta…..

  11. nadeem khan

    June 19, 2013 at 3:53 am

    too bed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...