Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

सड़क हादसे में अमर उजाला के दो पत्रकारों की मृत्यु

चार घायल, शादी से लौट रहे थे, एक की हालत काफी गंभीर
एक दुखद घटनाक्रम के तहत अमर उजाला, गोरखपुर के दो पत्रकारों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई और चार लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। ये सभी लोग एक पत्रकार के भाई की शादी में बनारस गए हुए थे और वापस लौट रहे थे। इनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई जिससे दो पत्रकारों और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि अमर उजाला,  गोरखपुर में उप संपादक अमित गुप्ता के भाई की शादी बनारस में थी। 
चार घायल, शादी से लौट रहे थे, एक की हालत काफी गंभीर
एक दुखद घटनाक्रम के तहत अमर उजाला, गोरखपुर के दो पत्रकारों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई और चार लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। ये सभी लोग एक पत्रकार के भाई की शादी में बनारस गए हुए थे और वापस लौट रहे थे। इनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई जिससे दो पत्रकारों और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि अमर उजाला,  गोरखपुर में उप संपादक अमित गुप्ता के भाई की शादी बनारस में थी। 
 
शादी में शरीक होने के लिए अमर उजाला, गोरखपुर के आधा दर्जन पत्रकार सफारी पर सवार होकर गए। लौटते वक्त आजमगढ़ जिले के दोहरीघाट स्थान पर सड़क पर एक ट्रक पलटा हुआ पड़ा था। सफारी के चालक ने इस पलटे हुए ट्रक पर ध्यान नहीं दिया और पूरी स्पीड के साथ गाड़ी जाकर इस ट्रक से भिड़ गई। मौके पर ही सीनियर सब एडीटर कोमल और फोटोग्राफर वेद प्रकाश चौहान की मृत्यु हो गई। ड्राइवर भी नहीं बच पाया। सफारी पर सवार अन्य पत्रकार योगेश्वर सिंह, टीपी शाही, मुकेश पांडेय और विवेक पांडेय बुरी तरह घायल हो गए। इसमें सबसे ज्यादा हालत खराब विवेक पांडेय की है। गंभीर हालत और लगातार रक्त प्रवाह के चलते इनके आपरेशन करना पड़ा। डाक्टरों ने इनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।  
दुर्घटना की खबर मिलते ही अमर उजाला का स्टाफ रात में ही घटनास्थल पर पहुंचा। बचाव व राहत कार्य तुरंत शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अमर उजाला, गोरखपुर के संपादकीय प्रभारी केके उपाध्याय जो एक कार्यक्रम में शरीक होने दिल्ली जा रहे थे, वापस लौट रहें हैं।
श्री केके उपाध्याय ने भड़ास4मीडिया को बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही अमर उजाला टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। अमर उजाला दुख की इस घड़ी में हर कदम पर अपने पत्रकारों के साथ है। वे खुद लगातार संपर्क में हैं और हर पल की खबर रखते हुए इलाज के लिए समुचित व्यवस्था करा रहे हैं। इतने बड़े हादसे के बावजूद धैर्य के साथ बाकी पत्रकार साथी मदद के लिए लगातार सक्रिय हैं।
भड़ास4मीडिया कोमल और वेदप्रकाश के निधन पर शोक व्यक्त करता है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है। ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दुख की इस घड़ी में इन पत्रकारों के परिजनों को ताकत व संबल दें ताकि यह दुख सहन कर सकें।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...