आजमगढ़ विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार एसके सत्येन के पक्ष में अब पत्रकार भी खुलकर सामने आ गये हैं. सत्येन को फर्जी फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला. पत्रकारों ने एसपी से न्याय संगत कार्रवाई करने, सत्येन के परिवार का उत्पीड़न बंद करने तथा विवेचना अधिकारी को बदले जाने की मांग का ज्ञापन सौंपा.
पत्रकारों ने एसपी भगवान स्वरूप को बताया कि सत्येन पर जो आरोप लगाए गए हैं वो बेबुनियाद हैं. व्यापारिक मामले में हुई कहासुनी को गलत तरीके से तथा तोड़मोड़ कर पेश किया गया है. पत्रकारों ने कहा कि सत्येन सहित अन्य साथियों के ऊपर लगायी गयी संगीन धारा तत्काल हटायी जाय. पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी मांगों को पूरा किया जायेगा. पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वासन दिये जाने के बाद पत्रकारों ने प्रसन्नता जाहिर की.
ज्ञापन सौंपने के दौरान सुभाष सिंह, विजय कुमार यादव, देवव्रत श्रीवास्तव, अब्दुल कादीर जाफरी, बद्री प्रसाद गुप्ता, विभाष सिन्हा, संदीप उपाध्याय, रणविजय सिंह, दीपक प्रजापति, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, हरीश, सुधीर सिंह, विनोद सिंह, आशुतोष, शहनवाज, रामबचन राय, उदयराज शर्मा समेत कई पत्रकार मौजूद रहे.












santosh jain.raipur
February 17, 2011 at 1:42 pm
sp se sidhe kyo mile mere bhai, kisi do numbari,badmash,ya hafta denewale ke jariye milte to pakka kam hota, waise meri subh kamnaye aap ke sath hai, bhagwan aap ki madad kare,