: एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाए गए : 30 मार्च को सन्मार्ग पटना में बतौर संपादक ज्वाइन करने वाले सुनील दुबे का शुक्रवार की देररात ब्रेन पक्षाघात का शिकार होने के बाद पटना के मगध अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुनील दुबे देर रात सन्मार्ग कार्यालय से ज्यों ही होटल की ओर निकले उन्हें गाड़ी में ही उल्टी होने लगी और उसके बाद उनकी हालत नाजुक हो गई. इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
चिकित्सकों ने उनका सिटी स्कैन कराने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जल्द से जल्द दिल्ली ले जाने की सलाह दी है. चिकित्सकों को आशंका है कि पूर्व से ही डायबीटीज से पीडि़त सुनील दुबे को 12 से 24 घंटे के अंदर दोबारा मस्तिष्क या दिल का दौरा पड़ सकता है.
सुनील दुबे को दौरा पड़ने की खबर पाते ही देर रात दर्जनों पत्रकार अस्पताल पहुंच गए जिनमें कई हिंदुस्तानी भी थे. शनिवार की सुबह हिंदुस्तान टाइम्स लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेंट वाईसी अग्रवाल भी अस्पताल जाकर हिंदुस्तान के तीन बार संपादक रह चुके सुनील दुबे की स्थिति के बारे में चिकित्सकों से मंत्रणा की.
श्री दुबे को स्ट्रोक लगने की खबर पाते ही कानपुर में कार्यरत उनके छोटे भाई सुशील दुबे देर रात ही कानपुर से लखनऊ पहुंच गए जहां से वह अपनी भाभी को लेकर शनिवार की सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए. यहां सारी व्यवस्था करने के बाद मगध अस्पताल पटना के आईसीयू में दाखिल सुनील दुबे को शनिवार को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया है. उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.












amitvirat
April 2, 2011 at 8:12 am
get well soon dubey ji
bhawesh
April 2, 2011 at 8:45 am
जल्दी ठीक होने की कामना.
SHRAWAN KUMAR
April 3, 2011 at 4:05 am
Sir, plz come back soon after being healthy. Our blessings are with you.