Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

सीएसडीएस की मीडिया फेलोशिप पाने वाले इन आठ पत्रकारों को बधाई

: ये हैं विजेता- अबू जफर, अनुपम त्रिवेदी, बाबा मायाराम, पणिनी आनंद, संगीता बरुआ पिसारोट्टी, के पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर, निवेदिता खांडेकर तथा रत्‍न भारली तालुकदार : दिल्‍ली की संस्‍था स्‍टडी आफ डेवलपिंग सोसाइटीज (सीएसडीएस) ने देश भर के आठ पत्रकारों को एक्‍सक्‍लूसिव मीडिया फेलोशिप 2011 के लिए चुना है. इनमें तीन महिला पत्रकार भी शामिल हैं. फेलोशिप के अंतर्गत पत्रकारों को ग्रामीण क्षेत्रों में रहकर संबद्ध विषयों पर रिपोर्ट तैयार करनी होगी.

: ये हैं विजेता- अबू जफर, अनुपम त्रिवेदी, बाबा मायाराम, पणिनी आनंद, संगीता बरुआ पिसारोट्टी, के पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर, निवेदिता खांडेकर तथा रत्‍न भारली तालुकदार : दिल्‍ली की संस्‍था स्‍टडी आफ डेवलपिंग सोसाइटीज (सीएसडीएस) ने देश भर के आठ पत्रकारों को एक्‍सक्‍लूसिव मीडिया फेलोशिप 2011 के लिए चुना है. इनमें तीन महिला पत्रकार भी शामिल हैं. फेलोशिप के अंतर्गत पत्रकारों को ग्रामीण क्षेत्रों में रहकर संबद्ध विषयों पर रिपोर्ट तैयार करनी होगी.

इसके लिए प्रत्‍येक पत्रकार को डेढ़ लाख रुपये की फेलोशिप राशि प्रदान की जाएगी. सीएसडीएस ने प्रिंट तथा इलेक्‍ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों को ग्रामीण क्षेत्रों की समस्‍याओं पर काम करने के लिए मीडिया फेलोशिप देने की घोषणा की थी. पत्रकारों से प्रोजेक्‍ट प्रपोजल के लिए 500 शब्‍दों का एक सिनोप्सिस मांगा गया था, जिनके टॉपिक्‍स और प्रोजेक्‍ट ग्रामीण जीवनस्‍तर, समस्‍याएं, वातावरण, पलायन, भूख, कुपोषण, स्‍वास्‍थ्‍य, प्राइमरी शिक्षा से संदर्भित थी. इस फेलोशिप के लिए तमाम पत्रकारों ने अपने आवेदन भेजे थे.

इस फेलोशिप के लिए आठों पत्रकारों का चयन पांच सदस्‍यीय जूरी ने किया, जिनमें कोबरा पोस्‍ट के एडिटर इन चीफ अनिरुद्ध बहल, इंडियन एक्‍सप्रेस की सीनियर एडिटर सीमा चिश्‍ती, एनसीपीआरआई के नेशनल कन्‍वीनर निखिल डे, राज्‍य सभा के एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर उर्मिलेश तथा प्रोफेसर योगेन्‍द्र यादव शामिल थे. फेलोशिप के लिए चयनित किए गए पत्रकारों में आईएएनएस के अबू जफर, हिंदुस्‍तान टाइम्‍स, देहरादून के अनुपम त्रिवेदी, छत्‍तीसगढ़ पोस्‍ट के बाबा मायाराम, राजस्‍थान पत्रिका के पणिनी आनंद, द हिंदू की संगीता बरुआ पिसारोट्टी, पायनीयर के पुरुषोत्‍म सिंह ठाकुर, हिंदुस्‍तान टाइम्‍स, दिल्‍ली की निवेदिता खांडेकर तथा ईस्‍टर्न पैनोरमा की रत्‍न भारली तालुकदार शामिल हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Anupam Trivedi

    October 13, 2011 at 6:33 am

    Tks sabhi dosto ka.

  2. SHANKAR JALAN

    October 13, 2011 at 11:07 am

    बधाई हो

  3. कुमार सौवीर, लखनऊ

    October 14, 2011 at 7:23 pm

    होना तो यह चाहिए कि जिन पत्रकारों को यह फेलोशिप दी गयी है, उनकी सिनॉप्सिस को भी प्रकाशित किया जाए।
    ताकि पता चल सके कि जिन पत्रकारों को इसके लिए चुना गया है उन्‍होंने क्‍या खास परियोजना प्रस्‍ताव दिया। इससे होगा यह कि दूसरे पत्रकारों का मार्गदर्शन होगा और वे भविष्‍य में बेहतर परियोजना प्रस्‍ताव को नयी रणनीति के तहत तैयार कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...