Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

सूचना अधिकार कार्यकर्ता की पत्‍नी के हत्‍यारों को पकड़ा जाय

फतेहाबाद के सूचना अधिकार कार्यकर्ता जगदीश की हत्या की कोशिश एवं उसकी पत्नी की हत्या तथा उसके पिता को गंभीर रूप से घायल करने की जन सूचना अधिकार को समर्पित संस्था प्रहरी ने कड़े शब्दों में निंदा की है। प्रहरी संस्था ने इस सिलसिले में उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फतेहाबाद के सूचना अधिकार कार्यकर्ता जगदीश की हत्या की कोशिश एवं उसकी पत्नी की हत्या तथा उसके पिता को गंभीर रूप से घायल करने की जन सूचना अधिकार को समर्पित संस्था प्रहरी ने कड़े शब्दों में निंदा की है। प्रहरी संस्था ने इस सिलसिले में उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

संस्था के अध्यक्ष धीरज बजाज ने कहा कि सूचना का अधिकार स्वच्छ एवं पारदर्शी लोकतंत्र का अहम अंग है, पर कुछ लोग इस अचूक हथियार से घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि सूचना अधिकार कानून का इस्तेमाल कर भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर वाले सूचना अधिकार कार्यकर्ताओं की सुरक्षा करे। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद जिले के चन्द्रावल गांव के निवासी जगदीश ने सूचना अधिकार कानून का इस्तेमाल करके पेंशन संबंधी कुछ जानकारियां मांगी थी, लेकिन गांव के सरपंच द्वारा जगदीश को जान से मारने का प्रयास किया गया। अब यदि कोई नागरिक सूचना अधिकार कानून का इस्तेमाल कर घोटालों को सामने लाता है तो उस पर इस तरह के हमले शर्मनाक है।

कार्यकर्ताओं को डराने और जान से मारने की धमकी के अलावा मारपीट के मामले अभी तक सामने आए हैं। लेकिन सूचना अधिकार कानून के इस्तेमाल पर सूचना अधिकार कार्यकर्ता की पत्नी की हत्या, पिता को गंभीर रूप से घायल करने तथा स्वयं आवेदक को भी अपंग बनाने का शायद यह हरियाणा में पहला मामला है। बजाज ने कहा कि सूचना के अधिकार के अंतर्गत किसी भी तरह की सूचना मांगना प्रत्येक नागरिक का हक है। ऐसे में इस अधिकार का समुचित एवं व्यापक प्रयोग हो इसके लिए केंद्र सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिएं ताकि फिर से कोई कार्यकत्र्ता भ्रष्ट लोगों की दबंगई का शिकार न हो।

सिरसा से रविंद्र सिंह की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...