हिंदुस्तान, बरेली से सूचना है कि यहां तैनात सब एडिटर सौरभ सक्सेना का तबादला रामपुर कर दिया गया है. सौरभ को रामपुर का ब्यूरो इंचार्ज बनाकर भेजा गया है. सौरभ इससे पहले बदायूं में ब्यूरो इंचार्ज रहे हैं. उनहोंने ही बदायूं में हिंदुस्तान की लांचिंग कराई थी. बाद में उन्हें बरेली मुख्यालय से अटैच कर दिया गया था.
सौरभ लगभग दो माह से बरेली सिटी रिपोर्टिंग में तैनात थे. बताते हैं कि सौरभ का तबादला उनके आग्रह पर किया गया है. सौरभ का पुश्तैनी घर मुरादाबाद में है. सौरभ इससे पहले दैनिक जागरण, बदायूं में लगभग सात साल तक रिपोर्टिंग कर चुके हैं. उन्होंने दैनिक भास्कर की कोटा, राजस्थान यूनिट में सब एडिटर की हैसियत से भी काम किया है.
सौरभ दुबे के बारे में सूचना मिली है कि उन्होंने आजाद न्यूज, दिल्ली से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इंडिया न्यूज, दिल्ली में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के पद पर नई पारी की शुरुआत की है.











