हमीरपुर के वरिष्ठ पत्रकार रमेशचंद नंदा का आज निधन हो गया. वे 60 साल के थे. उनका निधन लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में हुआ. एक दिन पहले उनकी तबीयत खराब थी, जिसके लिए उन्हें इजेंक्शन दिया गया था. इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई. डॉक्टरों के प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका.
श्री नंदा कई वर्षों से ऑल इंडिया रेडियो से जुड़े हुए थे. पंजाब केसरी को भी उन्होंने सेवाएं दी थीं. वे अपने पीछे पत्नी एवं दो पुत्र हरीश नंदा एवं मनु नंदा को छोड़ गए हैं. हरीश भी पत्रकार हैं तथा आज समाज से जुड़े हुए हैं. वहीं मनु डेनमार्क में कार्यरत हैं. उनके निधन पर हिमाचल के सीएम समेत तमाम पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने शोक जताया है.











