सीएनबीसी आवाज, मुंबई से खबर है कि सीनियर एंकर और प्रोड्यूसर सौमित्र बुधकर ने इस्तीफा दे दिया है. वे करीब छह साल से इस बिजनेस हिंदी चैनल के साथ जुड़े हुए थे. उन्होंने इस चैनल में रहते हुए विविध तरह के शोज प्रोड्यूस किए.
वे नई पारी की शुरुआत अंग्रेजी चैनल ब्लूमबर्ग यूटीवी के साथ कर रहे हैं. यानि वे हिंदी मीडिया से अंग्रजी की तरफ शिफ्ट हुए हैं. वे अच्छे पद व पैकेज पर नए संस्थान के हिस्से बने हैं. सौमित्र बुधकर स्टार न्यूज के साथ भी काम कर चुके हैं. बिजनेस पत्रकारिता में वे अच्छा खासा दखल रखते हैं.











