कहा जा रहा है कि हिंदुस्तान टाइम्स, बरेली में कार्यरत भावना ने इस्तीफा दे दिया है. वे एचटी में नौ वर्षों से कार्यरत थीं. लखनऊ में रहीं. फिर वहां से आगरा की लांचिंग के लिए भेजा गया. वहां से बरेली आईं और एचटी सिटी लांच कराया. एचटी में रुहेलखंड की इंचार्ज थीं भावना. सूत्रों का कहना है कि उनकी अपने कुछ वरिष्ठों से अनबन थी. उन्होंने अपना इस्तीफा लखनऊ भेज दिया है. भड़ास4मीडिया ने जब भावना से इस्तीफे के बारे में बात की तो उन्होंने इस सूचना को गलत बताया.











