Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हेडलाइंस टुडे की एसआईटी में कार्यरत पंडित आयुष और पुष्प शर्मा बर्खास्त

: अपडेटेड : एक खबर हेडलाइंस टुडे न्यूज चैनल से आ रही है कि यहां की स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) में कार्यरत दो पत्रकारों को बर्खास्त कर दिया गया है. एक का नाम पंडित आयुष है और दूसरे का पुष्प शर्मा. भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक इन दोनों लोगों पर कई तरह के गंभीर आरोप थे, जिनकी प्रबंधन ने जांच कराई और उसी के बाद इन्हें हटाने का फैसला ले लिया गया.

: अपडेटेड : एक खबर हेडलाइंस टुडे न्यूज चैनल से आ रही है कि यहां की स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) में कार्यरत दो पत्रकारों को बर्खास्त कर दिया गया है. एक का नाम पंडित आयुष है और दूसरे का पुष्प शर्मा. भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक इन दोनों लोगों पर कई तरह के गंभीर आरोप थे, जिनकी प्रबंधन ने जांच कराई और उसी के बाद इन्हें हटाने का फैसला ले लिया गया.

इन दोनों लोगों को अपना पक्ष रखने का भी मौका दिया गया लेकिन प्रबंधन इनके पक्ष से संतुष्ट नहीं हुआ. कानपुर के रहने वाले पंडित आयुष ने करीब साल भर पहले हेडलाइंस टुडे ज्वाइन किया था. वे इस न्यूज चैनल की स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम में प्रिंसिपल करेस्पांडेंट के पद पर गए थे. आयुष दैनिक जागरण, एस1, 93.5 एफएम, फोकस टीवी, न्यूज एक्स आदि में काम कर चुके हैं. पंडित आयुष पर समय-समय पर कई तरह के आरोप लगते रहे हैं और उनके खिलाफ कुछ थानों में रिपोर्ट भी दर्ज है.

पुष्प शर्मा ने हेडलाइंस टुडे कब ज्वाइन किया, यह तो पता नहीं चल पाया है लेकिन उन्हें हेडलाइंस टुडे से कार्यमुक्त किया जा चुका है, यह खबर सही है. पुष्प भी कई चैनलों में काम कर चुके हैं. वे इंडिया न्यूज में एसआईटी के हेड रह चुके हैं. फोकस टीवी में भी वे एसआईटी हेड के रूप में कुछ दिनों तक काम कर चुके हैं. स्टिंग आपरेशन को लेकर उन पर कई तरह के आरोप समय समय पर लगते रहे हैं. दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल का स्टिंग कर ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है. तब दिल्ली के वसंत विहार थाने में एफआईआर नंबर 373/9 में उन पर हेड कांस्टेबल ऋषिराज ने ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए.

पुष्प पर 384, 389/34 जैसी धाराएं लगाई गई. पुलिस ने पुष्प को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जहां से उन्हें पांच दिनों के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया गया था. तब पुष्प ने कहा था कि उन्हें एक गहरी साजिश के तहत फंसाया गया है, वे निर्दोष हैं. उन दिनों पुष्प की गिरफ्तारी के बारे में दैनिक जागरण और हिंदुस्तान में लंबी-चौड़ी खबरें प्रकाशित हुई. खोजी पत्रकार पुष्प शर्मा ने आईआईएम, बंगलोर से भी पढ़ाई की है. पंडित आयुष से जब उनका पक्ष जानने के लिए भड़ास4मीडिया की तरफ से फोन किया गया तो उनका नंबर स्विच आफ बोलता रहा. पुष्प शर्मा के नंबर पर संपर्क किया गया तो उनका नंबर नाट रीचेबल बताता रहा. अगर इन दोनों की तरफ से पूरे प्रकरण पर पक्ष भेजा जाता है तो उसे भी ससम्मान प्रकाशित किया जाएगा.

अपडेटेड पोर्शन : पूरे प्रकरण के बारे में पुष्प शर्मा का कहना है कि वे लोग कतई बर्खास्त नहीं किए गए हैं. सिर्फ अफवाहों का बाजार गर्म है. पुष्प के मुताबिक इनटरनल एनालिसिस जारी है. जो हम लोगों पर आरोप हैं वे पुलिस और सिस्टम द्वारा फ्रेम किए गए हैं ताकि हम लोग अपने काम को न कर पाएं. हम लोगों ने सारे दस्तावेज अपने पक्ष के रख दिए हैं. अगर हम लोगों का इविडेंस मजबूत हुआ तो कांटीन्यू करेंगे अन्यथा जो निर्णय होगा स्वीकार किया जाएगा. पुष्प ने यह भी कहा कि तहलका में कार्य करने के दौरान भी जो पुरानी शिकायतें थीं, उनको आधार बनाया गया और वहां उन्होंने अपना पक्ष रखा जिसे स्वीकार किया गया.

पुष्प के मुताबिक जब आप फील्ड में काम करते हैं तो कई बार सिस्टम के लोग आपसे आतंकित होकर आपको कई उल्टे-सीधे मामलों में फंसा देते हैं ताकि आप डरकर पीछे हट जाएं. और ये मामले ताजिंदगी आपका पीछा करते रहते हैं और आपके विरोधी इसे हर जगह प्रचारित प्रसारित करते रहते हैं. पुष्प के मुताबिक उन्हें उन पर लगाए गए सभी आरोपों पर बात करने और अपना पक्ष रखने में कोई गुरेज नहीं है और इसकी प्रक्रिया जारी है. अगले कुछ दिनों में निर्णय हो जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...