Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अंग्रेजी के तीन अखबार अनिश्चितकाल के लिए बंद

जम्मू जिला प्रशासन ने तीन स्थानीय अखबारों के दफ्तरों को सील करा दिया है. इन अखबारों पर ‘राज्य में गलत खबर छाप कर सांप्रदायिक सदभावना को नुकसान पहुंचाने’ का आरोप लगाया गया है. इन अखबारों के मालिकों का कहना है कि ये प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है. जम्मू के जिलाधिकारी मनोज द्विवेदी ने गुरुवार मध्यरात्रि को तीन अंग्रेजी अखबारों ‘अर्ली टाइम्स’, ‘शैडो’ और ‘ग्लिम्पसिस ऑफ़ फ्यूचर’ के दफ़्तरों और प्रिंटिंग प्रेसों को सील करने के आदेश जारी किए थे. इन अखबारों के प्रकाशन पर अनिश्चितकाल तक रोक लगा दी गई है.

प्रशासन का आरोप है कि अनंतनाग के शिव मंदिर के बारे में और अमरनाथ यात्रियों पर पत्थराव के बारे में ग़लत ख़बरें छापकर इन अख़बारों में स्थिति बिगाड़ने की कोशिश की है. अनंतनाग के उपायुक्त जे. पी. सिंह द्वारा जारी की गई एक आधिकारिक विज्ञप्ति में इन खबरों को बेबुनियाद बताते हुए कहा गया है कि यह मंदिर सुरक्षित है. ज़िलाधिकारी मनोज द्विवेदी का कहना था कि ये जानबूझकर राज्य में सांप्रदायिक सदभाव को क्षति पहुंचाने के मकसद से किया गया. स्थानीय मैजिस्ट्रेट्स के नेतृत्व में पुलिस दस्तों ने इन अख़बारों के दफ़्तरों और प्रिंटिंग प्रेसों पर छापे मारे लेकिन किसी को गिरफ़्तार नहीं किया.

अर्ली टाइम्स के मुख्य संपादक बंसी लाल गुप्ता ने कहा, “हम सच लिखते हैं और असली तस्वीर पेश करते हैं लेकिन सरकार को ये हज़म नहीं होता. हम लगाता वो सब नहीं छाप सकते जो वो (सरकार) चाहते हैं.” उधर वर्ष 2008 में अमरनाथ बोर्ड को ज़मीन दिए जाने के बारे में उठे विवाद के बाद अस्तित्व में आई अमरनाथ यात्रा संघर्ष समिति ने शनिवार को जम्मू में बंद का आहवान किया है. उसने इसका कारण ‘कश्मीर में पर्यटकों पर हुए हमलों और अमरनाथ यात्रा में विघ्न पैदा करना’ दिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...