भोपाल। अंग्रेजी के जाने-माने पत्रकार नासिर कमाल का आज दोपहर मुम्बई में अकास्मिक निधन हो गया। श्री नासिर वर्तमान में टाइम्स ऑफ इंडिया मुम्बई में कार्यरत थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में आई गिरावट से नासिर कमाल कोसों दूर थे। यही कारण था की पत्रकारिता जगत में उनको बहुत सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था। अंग्रेजी के लगभग सभी अख़बारों में काम कर चुके नासिर कमाल की आयु लगभग 55 साल थी।
30 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय नासिर कमाल ने एम पी क्रॉनीकल से पत्रकारिता का सफ़र शुरू किया था। उनके निधन से पत्रकार जगत में शोक व्याप्त है। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष षलभ भदौरिया,के.के. अग्निहोत्री, सोमदत्त शास्त्री, शब्बीर कादरी, गणेश पाण्डे, एस.पी. त्रिपाठी, भारत शास्त्री, शिशुपाल सिंह तोमर आदि ने नासिर कमाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।












rsaggarwal
August 4, 2011 at 2:00 am
nasirji kee death ka samchar sunkra mai stubd hoo mareaur sai ashrupurit shradanjali rsaggawal sr jaournalist bhopal