जाने-माने रेडियो जॉकी अखलाक हुसैन को सी टीवी नेटवर्क लिमिटेड ने अपने चैनल जिनवाणी और णमोकार का हेड बनाया है। दोनों चैनल जैन समाज को समर्पित हैं। दोनों चैनल टेस्ट सिगनल पर चल रहे हैं, इनके शीघ्र ही लांच होने की संभावना है। खास बात यह है कि दोनों चैनल दिल्ली या नोएडा की बजाय आगरा से लॉन्च किए जा रहे हैं।
श्री अखलाक ने कैरियर की शुरुआत आकाशवाणी से की थी। ड्रामा आर्टिस्ट, एंकर और कंपेयरर के रूप में प्रसिद्ध रहे। सैकड़ों स्टेज प्रोग्राम किए। लॉफ्टर चैलेंज में चयन होने के बाद मुंबई भी गए लेकिन वापस लौट आए। उर्दू की डिग्री अदीब माहिर में आगरा टॉपर हैं। आगरा विवि के ललित कला संस्थान में गेस्ट लेक्चरर रहे हैं। बिग एफएम पर रेडियो जॉकी रहे।












bhanu pratap singh
August 22, 2011 at 4:01 pm
अखलाक भाई, आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएंष। सीटीवी तो सांप्रदायिक सदभाव की मिसाल कायम कर रहा है…
DR MOINUL HAQUE
August 24, 2011 at 4:58 pm
baht bahut badhai akhlaq bhai !!!
Kapil Mathur
August 26, 2011 at 5:09 am
बहुत-बहुत शुभकामनाएं 🙂