: आरएसएस के मुखपत्र में अजीज बर्नी के नाम खुला पत्र प्रकाशित हुआ : पत्र लेखक सैयद असदर अली अजीज बर्नी की संपादकीय टीम के सदस्य रह चुके हैं तथा भारत नीति प्रतिष्ठान के शोध परियोजना Contemporary Concern से जुड़े हुए हैं : उन्होंने अजीज बर्नी से पूछा- ठीक हमले के दौरान अजीज बर्नी पाकिस्तान क्या करने गए थे? बर्नी की वहां किन-किन लोगों से मुलाकात हुई एवं उनकी मुलाकात का एजेंडा क्या था? :
अजीज बर्नी के नाम खुला पत्र
आतंकवाद या शहादत पर सियासत शर्मनाक
-सैयद असदर अली–
हाल के दिनों में हमारे देश में आतंकवाद पर जिस तरह की सियासत देखी जा रही है, वह निहायत ही शर्म की बात है। ऐसे समय में जबकि भारत आतंकवाद से लड़ रहा है, इस मुद्दे पर सियासत करना कठोर निंदनीय है। जो लोग इस पर सियासत कर रहे हैं, ऐसा करके वह देश को इस लड़ाई में कमजोर करने के साथ-साथ पड़ोसी देश पाकिस्तान का समर्थन करने का भी काम कर रहे हैं, जो कि मेरी नजर में पूरी तरह से राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को दर्शाता है। देश ही नहीं विश्व के कई अन्य देशों ने भी भारत में हो रही आतंकवादी घटनाओं में पाकिस्तान में प्रशिक्षित आतंकवादियों के शामिल होने की बात को खुलेतौर पर न सिर्फ माना है बल्कि पाकिस्तान की इस बात के लिए कठोर शब्दों में निंदा भी की है कि पाकिस्तान ऐसे आतंकवादियों को खुल कर शह और संरक्षण देता है। आतंकवाद का कोई मजहब और रंग नहीं होता है, यह बात हम सभी मानते हैं।
देश में हुई सभी आतंकी वारदातों की जांच बड़े पैमाने पर कराई जा रही है। इसका जो भी परिणाम हो, हमें सहर्ष स्वीकार कर लेना चाहिए न कि उस पर सियासत। न तो देश की जांच एजेंसियों की कार्यवाही पर कोई सवाल उठाना उचित है और न ही जांच में दोषी पाए गए लोगों को किसी धर्म विशेष से जोड़कर देखना। मुंबई का 26/11 हमला, अक्षरधाम मंदिर पर हमला, देश की संसद पर चोट पहुंचाने के साथ-साथ ऐसी कई वारदातों में यह बात पूरी तरह से साफ हो चुकी है कि इन सभी घटनाओं के पीछे अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन का हाथ था। इसको अंजाम देने वाले बुजदिल लोग पाकिस्तान में ही आतंकवाद की शिक्षा लेने के बाद हमारे देश में अपने नापाक इरादों के साथ आकर इन वारदातों को अंजाम दिया। इन सभी का ताल्लुक लश्कर-ए-तोयबा, जमात-उद-दावा, इंडियन मुजाहिद्दीन जैसे संगठनों से पाया गया है। इन घटनाओं को अंजाम देने वाले आतंकवादी खुद को दुर्भाग्यवश इस्लाम का पैरोकार बताकर धर्म विशेष को बदनाम करने के साथ-साथ हमारे बीच सांप्रदायिकता का बीज भी बो जाते हैं।
इससे भी दुखद बात यह है कि हमारे ही देश के कुछ भटके हुए नौजवान इन्हें परोक्ष या अपरोक्ष रूप से अपना समर्थन देकर घटनाओं को अंजाम देने में इनकी मदद करते हैं। ऐसे लोगों को हम Sleeper Cell का नाम देते हैं। मैं इन सभी लोगों को यह बताना चाहता हूँ कि आतंकवादियों को समर्थन देकर वे न सिर्फ राष्ट्र के साथ धोखा करते हैं बल्कि साथ ही धर्म को भी बदनाम करते हैं। एक सच्चा मुसलमान देश के साथ कभी धोखा नहीं कर सकता, क्योंकि मुल्कपरस्ती (राष्ट्रवाद) इस्लाम की शिक्षाओं में सर्वप्रमुख है। इन भटके हुए लोगों को यह बात समझनी चाहिए कि जीवन जीने की जितनी आजादी हमारा देश देता है वैसा विश्व में शायद ही कहीं और होता होगा। देश का हित ध्यान में रखते हुए एक सच्चे देश प्रेमी की तरह हमें हर समय देश का सौंदर्य और सौहार्द को बरकरार रखना चाहिए।
देश के सामने आज आतंकवाद सबसे कठिन समस्या बन चुकी है जिसे पड़ोसी देश में बैठे आतंक के आकाओं के इशारों पर अंजाम दिया जाता है। ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर वे सिर्फ इमारतों पर हमला नहीं करते बल्कि हमारे दिलों पर चोट पहुंचाते हैं। यह तो हमारा आत्मविश्वास है कि हम घटनाओं के दूसरे ही पल फिर से खड़े होकर उनके चेहरों पर तमाचा मारते हैं। भारत पर जब भी कोई आतंकवादी हमला होता है, देश के बहादुर सैनिक और सुरक्षाबल डट कर उसका मुकाबला करते हैं और अंततः इन कायर आतंकवादियों को मौत के घाट उतार कर ही दम लेते हैं। इस दौरान हमारे बहादुर जवान हमारी रक्षा करने के लिए अपनी जान की परवाह भी नहीं करते और शहीद हो जाते हैं, लेकिन हम लोगों की जान बचा लेते हैं। मुंबई का 26/11 हमला हो या दिल्ली का बटला हाउस मुठभेड़, हर जगह पर हमारे बहादुर जवानों ने अपनी जान देकर भी हमारी जान की रक्षा की है। पूरा देश इन सभी बहादुरों को सलाम करता है।
परन्तु हमारे बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जो हमारे जवानों की शहादत पर भी सवाल उठाने से नहीं कतराते, क्योंकि ऐसा करके उन्हें घटिया पब्लिसिटी जो लेनी होती है। ऐसे ही लोगों में एक संपादक अजीज बर्नी भी शामिल हैं, जो आजकल पत्रकारिता की एक नई परिभाषा देने में व्यस्त हैं। अफसोस यह है कि उन्हें पत्रकारिता की सही परिभाषा का ज्ञान ही नहीं है, वर्ना वे एक प्रतिष्ठित मीडिया हाउस के संपादक की पोजिशन बखूबी समझते। अच्छा होता कि अजीज बर्नी अपनी तीबिया की पढ़ाई पूरी कर लेते ताकि वे आज समाज और देश को बांटने का प्रयास नहीं कर पाते। अपने घटिया लेखों से आज अजीज बर्नी देश में पूरी तरह सांप्रदायिकता फैलाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। यह सब करके बर्नी देश के मुसलमानों का नेतृत्व करने का सपना संजोए बैठे हैं। परंतु शायद इन्हें नहीं मालूम कि देश का मुसलमान बहुत ही समझदार एवं सामाजिक और राजनीतिक तौर पर पूरी तरह जागरूक हो चुका है और वह इस बात को भलीभांति जानता है कि बर्नी की मंशा क्या है?
अजीज बर्नी ने अपनी नई किताब “आरएसएस की साजिश -26/11?” को इन्ही घटिया लेखों का पुलिंदा बना कर बाजार में उतारा है। इस किताब में कही गई सारी बातें ऐसी है जिससे इनकी घटिया सोच सामने आती है। साथ ही इस किताब से यह बात पूरी तरह साबित होती है कि बर्नी की देश और देशवासियों के प्रति सोच कैसी है। अपने सड़क छाप लेखों के जरिए बर्नी ने परोक्ष रूप से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और उसके जरिए चलाए जा रहे आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन किया है। अच्छा होता कि वे अपने प्रदूषित विचारों को सामने लाने से पहले एक बार यह सोच लेते की वे एक भारतवासी हैं, और एक सच्चे भारतीय के तौर पर अपने अन्य देशवासियों के दिल पर चोट पहुंचा कर वे भी एक तरह का आतंक फैला रहे हैं। अजीज बर्नी ने अपनी किताब में मुंबई के 26/11 हमले में आतंकियों की गोलियों का निशाना बने एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे की शहादत पर सवाल उठाया है। ऐसी ही बातें बर्नी ने दिल्ली के बाटला हाऊस मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस इंसपेक्टर मोहन चन्द शर्मा की मौत पर भी कही थी।
आतंकवाद और हमारे बहादुर जवानों की शहादत पर संदेह अजीज बर्नी की घटिया सोच को बखूबी दर्शाता है जो कि आज तक उन बहादुर शहीदों के परिवार वालों में से भी किसी ने नहीं कही। क्या अजीज बर्नी इन शहीदों के लिए उनके परिवार वालों से भी ज्यादा बड़े शुभचिंतक हैं या शहीद हेमंत करकरे की पत्नी कविता करकरे या शहीद मोहन चंद शर्मा की पत्नी माया शर्मा को अपनी बातों को रखने का कोई साधन नहीं था? इन शहीदों की शहादत पर जब इनके परिवार वालों को संदेह नहीं हुआ तो बर्नी को ऐसा संदेह क्यों हुआ? इन सभी शहीदों की बहादुरी के लिए केंद्र सरकार ने उनके नाम अशोक चक्र के लिए अनुशंसा किया और राष्ट्रपति ने इन शहीदों की वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित भी किया।
अजीज बर्नी को मालूम होना चाहिए कि वीरता के लिए सम्मानित करने से पहले केंद्र सरकार एवं गृह मंत्रालय गहन विचार करती है उसके बाद ही राष्ट्रपति द्वारा उन्हे सम्मानित किया जाता है। इन सबके बावजूद अगर अजीज बर्नी इनकी बहादुरी या शहादत पर सवाल उठाते हैं तो इसके पीछे बर्नी की ओछी राजनीति की मंशा साफ झलकती है। ऐसा करके बर्नी ने न सिर्फ राष्ट्र के साथ विश्वासघात किया बल्कि उर्दू पत्रकारिता के स्तर को भी नीचे गिराया है।
अजीज बर्नी ने अपनी किताब ”आरएसएस की साजिश-26/11?” में मुंबई हमले के पीछे आरएसएस के हाथ होने की शंका जताई है, जिसके पक्ष में उन्होंने कई निराधार बातें कही हैं जिसकी आशा बर्नी जैसे वरिष्ठ संपादक की जिम्मेदारी संभाले हुए व्यक्ति से नहीं की जा सकती थी। एक प्रतिष्ठित मीडिया हाउस ने बर्नी को जो वरिष्ठ संपादक की जिम्मेदारी दी है उसका उन्हें सम्मान करना चाहिए, न कि उसका दुरूपयोग। अपने लेख लिखने के दौरान बर्नी ने हमले के दौरान हुई कई प्रमुख बातों का खुद को ज्ञान न होने की बात स्पष्ट कर दी।
इन्होंने मुंबई हमले को देश में बैठे आरएसएस के लोगों की साजिश करार तो दिया, परंतु उन्हें यह नहीं मालूम कि जिस समय मुंबई पर हमला हो रहा था उसी दौरान खुफिया एजेंसियों ने आतंकियों के मोबाइल कॉल्स को जब Intercept किया था तो पता चला कि हमलावर लगातार पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से संपर्क कर रहे थे, जहां से उनके आका उन्हें आगे की रणनीति बताते हुए दिशा-निर्देश दे रहे थे। पाकिस्तान में बैठे आका मुंबई के ताज होटल एवं ओबरॉय होटल के बाहर सुरक्षा बलों की गतिविधियों का ब्योरा भी इन होटलों में घुसे आतंकियों को दे रहे थे, जिससे उन्हें अपना काम अंजाम देने में दिक्कत न हो। होटलों के अंदर घुसे आतंकियों ने मोबाइल के जरिए पाकिस्तानी आकाओं से इसलिए भी संपर्क साध रखा था, क्योंकि होटलों के अंदर बिजली एवं टीवी का केबल कनेक्शन सुरक्षा बलों द्वारा काट दिया गया था ताकि उन्हें बाहर तैनात सुरक्षा बलों की रणनीति एवं गतिविधि का पता न चल सके।
चारों ओर से सुरक्षाबलों से घिर चुके आतंकियों ने अंततः मोबाइल से पाकिस्तान कनेक्शन साधा और वहां से दिशा निर्देश लेने लगे, जिसका पता call Intercept करने पर सुरक्षा बलों को लगते ही इमारतों के इर्द-गिर्द मोबाइल जैमर लगा दिया गया ताकि किसी प्रकार भी होटलों के अंदर घुसे आतंकियों को बाहर की गतिविधि एवं सुरक्षा बलों की रणनीति का ज्ञान न हो सके।
क्या यह बातें वरिष्ठ संपादक अजीज बर्नी को नहीं मालूम? क्या पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के आका आरएसएस के लोग थे? या मुंबई पर हमला करने के लिए अजमल आमिर कसाब के संग आए 11 पाकिस्तानी नागरिक क्या आरएसएस के कार्यकर्ता थे? या वे इन सभी बातों के बारे में संपादक महोदय को ज्ञान नहीं, या वे यह स्वीकार करते हैं कि पाकिस्तान से आए सभी 11 आतंकियों को वे व्यक्तिगत रूप से जानते हैं, और अगर ऐसा है तो देश के एक जिम्मेदार नागरिक की तरह अजीज बर्नी को मुंबई हमले की जांच में जुटी विभिन्न जांच एजेंसियों का सहयोग करते हुए पाकिस्तानी आतंकिया का पूरा ब्यौरा इन्हें देना चाहिए।
वैसे अगर मेरी जानकारी गलत नहीं तो मुंबई के 26/11 हमले के दिन अजीज बर्नी पाकिस्तान के कराची शहर में मौजूद थे। वहां 25/11 को ही अपने एक साथी पत्रकार के साथ गए थे और 26/11 को मुंबई पर हमला होने के बावजूद बर्नी पाकिस्तान में ही मौजूद रहे। अपने द्वारा किए जा रहे तथाकथित खुलासों के साथ-साथ क्या बर्नी 26/11 के दौरान अपने पाकिस्तान यात्रा एवं इसके मकसद पर भी प्रकाश डालेंगे? वैसे यह हमले के जांच में जुटी जांच एजेंसियों के लिए भी जांच का विषय है कि ठीक हमले के दौरान अजीज बर्नी पाकिस्तान क्या करने गए थे। बर्नी की वहां किन-किन लोगों से मुलाकात हुई एवं उनकी मुलाकात का एजेंडा क्या था?
एक मुंबई का मुसलमान है जिसने अपने कब्रिस्तानों में उन पाकिस्तानी आतंकियों को दफन करने देने से मना कर दिया और एक मुसलमान अजीज बर्नी हैं जो हमारे देश के बहादुर जवानों की शहादत पर सवाल उठाते हैं। अजीज बर्नी से अनुरोध है कि कृपया वे देश को बांटने और उसमें सांप्रदायिकता का रंग घोलने का प्रयास बंद करें। हर शरीर के बहते हुए खून का रंग लाल ही होता है और यह खून बहाने वाले शहीद जवान एवं आम नागरिक देष के बहुमुल्य रत्न होते हैं। ऐसी घटनाओं के शिकार लोग किसी एक जाति या धर्म विशेष के नहीं होते।
अजीज बर्नी के तुच्छ विचारों से इन शहीदों की आत्माओं को चोट पहुंचती है। ऐसे विचार सामने रखने से बेहतर है कि बर्नी अपनी पत्रकारिता पर ध्यान दें और उसे सुधारने का प्रयास करें, ताकि उनके कारण एक प्रतिष्ठित संस्थान एवं उसके उर्दू अखबार की बदनामी न हो सके एवं उर्दू पत्रकारिता के स्तर को और अधिक गिरने से रोका जा सके। देष के सभी बहादुर जवानों की शहादत को सलाम।
(आरएसएस के मुखपत्र पांचजन्य से साभार)












sameer sharma
January 13, 2011 at 6:21 pm
gr8 work mr.ali v r wid u…it is very clear dat burney is wrong because he is not even able to confront….kaise kaise dusht paapi log hain duniya mai..kitna chinta ka vshaye hai ke ek hindustaani hote hue bhi bomb ke samy mai pakistan mai baithe te burney…are cbi walon jaago jaago kuch karo inka warna hamara hawaale karo hum bhejte hain inhe pakistan…teror khatam karna hai to pehle in jaise cheaters ko khatam karo…madhumakkhi ko khatam karna hota hai to pehle ghar ko khatam nahi karte balki pehle use bhagaate hain phir ghar hataate hain….burney luch bhi sharam bachi hoto national tv pe aake maafi maango aur apne pakistan mai jaake khushi khushi zindagi kaato….musalman bhaiyo ap bhi apni aankhen khol le in jaise logon ki wajeh se aplog ki badnaami hoti hain inhe support nahi deport karen….jai hind
mohd kafeel
January 13, 2011 at 6:00 pm
mr.nadvi ye kitni afsos ki baat hai ki ap hindu muslim ko baat rahe ho…ap jaise logon ki wajeh se India mai ye hindu muslim sikh chalta hai…ek to burney upar se ab ap…desh jhel nahi sakta ye..boss burney itna sacha hai to jawaab de..jawaab to tab dega jab woh sahi hoga..usne bhi pata hai ke usne kiya kiya gul khilayen hain…kitna musalmaan bhaiyo ko use kara hai apne politics ke liye….burney jitne bache kuche baal hain sar pe woh leke India chod do kyunki jin musalmaano ke naam par zinda ho…kahin unka dimaag ghum gaya na to pakistan mai b jagah nahi milni phir….gr8 work asdar ali carry on our support is wid u….n haan mr.nadvi kiya rss kiya musalman jab jab aise deshdrohi ka parda faash hoga jab jab koi hamare desh ko baatne ki koshish karega to hum ek jut khare honbge kyunki abhi ASDAR ALI jaise log hindustan mai maujood hain….
alim ali
January 12, 2011 at 1:08 pm
Aziz Burney ne hamesha yehi kiya hai agr Urdu deptt ki baat karye to aisa hai lagta hai unhoo ne Roznama Sahara ko apni jagir baliya tha.Har ek centre par aiyse logon ko behta ya gaya jo kuch nahin jante the.Ek Mumbai jaise sehar ke HOD hain jo apne saathiyoon ko galiyaan deta hai aur bura bhala kehta hai aur is admi ko Burny ki support hai.
Perwez Khan
January 11, 2011 at 8:14 am
Congrats Asdar sb,
Great writing… plz carry on exposing biased writing of Aziz Burney. He is a blot on our nation and us. There is a long que of burney’s misdeeds, plz come forward and expose him. we are with you.. Burney apne political motives ke liye hum musalmaano ko badnaam aur exploit kar raha hai. But he is exposed today. thanx Asdar Ali.[b][/b]
Perwez Khan
Md. Ali
January 11, 2011 at 8:07 am
S Ali Mohammad Nadvi
aapne asdar ali ke khilaaf jo allegations lagaya hai, kya aapke paas is baat koi proof hai, agar nahin, to phir Burney ke chakkar me aap bhi phans sakte hain. Aziz Burney ne sahara ke emlpoyee ke bhai ki nahin balki khud sahara ke us employee ko dusri job ki sifaarish karne ke liye Asdar Ali ko uska interview letter diya tha.
Nadvi sb, Aziz Burney se dobara theek se puch kar hi Asdar Ali ke against kuch bhi likhein.. Asdar Ali ne Burney ke against already ek case file kiya hua hau. jhoota allegation lagaane ka case aap per bhi ban sakta hai.. aap asdar ke temperament ko shayad nahin jaante..
Asdar Ali ne Burney ko likhe apne reply me saari baatein likha hai, aur kuch aur baatein likhte hue asdar Ali ko burney ke qareebi shakeel shamsi ne yeh bol kar rok diya tha ki “isse Burney sb ki image kharab ho jayegi aur woh tumse aur bhi naraz ho jayenge, is baat ko yahin khastam karo.” yeh woh baatein thi jisme sahara ke us employee (jiski sifarish karne ko barney ne kaha tha) ne Burney ke baare me kuch baatein asdar Ali ko boli thi.
jis enquiry ki baat aap kar rah, usme 3 logon ne enquiry kiya tha aur enquiry ke baad un teeno ke actual view ka proof aaj bhi Asdar Ali ke paas hai, jisme unhone Asdar ali ko clean chit diya tha. Asdar Ali ne un teeno logon se alag alag baatein karke unse pucha tha ki kya woh ghalat hain, jawab tha, “yeh enquiry sab Burney sb ka naatak hai khud ko paak saaf dikhane ke liye. kuch bhi tumhare khilaaf nahin maloom hua hum logon ko/” ho sake to yeh log aaj apne is statement ko nahin maane, but unki awaz jhooti nahin ho sakti, wo jab chahenge apni awaz sun sakte hain.
[b][/b][b][/b][b][/b]
jawab to Aziz Burney ko bhi dena chahiye ke woh sahara me itne senior position per hote hue, sahara ke hi employee ko bahar me job lagwane ki sifaarish Burney ne kaise aur kyon kiya??
sahara ke management ko bhi is baat ki notice leni chahiye ki burney ki yeh harkat kya anti organisation activity ke under nahin aati ??
hum logon ko Asdar Ali ki himmat afzai karni chahiye ki unhone Burney ki biki hui qalam ko expose karne ki himmat kiya hai. Asdar Sb, plz carry on and expose this man to its extreme.
Aziz Burney is misleading nation and muslim community also.
Md. Ali, Delhi
[b][/b]
khabar ko khabar rahne dein
January 10, 2011 at 3:34 pm
आपने हेडिंग क्या दी है…आप खबर के साथ साथ अपना फैसला क्यों दे रहे हैं….कृपया पार्टी न बने यशवंत जी….बर्नी देशद्रोही या सच्चा लोगों को खुद फैसला करने दें…अजीज बर्नी के पीछे पड़े हैं संघी की देश की एकता के पीछे पड़ा है बर्नी…लोग फैसला करें….आप नहीं
khabar ko khabar rahne dein
January 10, 2011 at 3:27 pm
इस हेडिंग का क्या मतलब……आप खबर देने के साथ साथ अपना फैसला भी दे रहे हैं क्या,,,,कृपया पार्टी न बनें यशवंत जी…
anas
January 10, 2011 at 12:25 pm
teri kyun jali asdar?
[url][/url][quote][/quote]:);):D;D;D>:(:(:o:P
anas
January 10, 2011 at 12:24 pm
teri kyun jali asdar
Manmohan Sharma
January 10, 2011 at 8:56 am
अज़ीज़ बर्नी ने खुद अपनी पुस्तक में यह माना है कि जब मुंबई पर हमला हुआ तो वे कराची में थे. बर्नी साहब अपने नाम के साथ डॉक्टर क्यों लिखते हैं. इसका जवाब उन्हें देना चाहिए. मेरी जानकारी के अनुसार वे न तो पीएचडी हैं और न ही एमबीबीएस? उर्दू पत्रकारिता में बर्नी साहब बहुत ही जूनियर हैं. राष्ट्रीय सहारा से पहले उन्होंने किसी भी समाचारपत्र में काम नहीं किया. फिर सहाराश्री ने उन्हें मुख्य संपादक किस आधार पर बना दिया इसकी जांच होनी चाहिए.
Manmohan Sharma
January 10, 2011 at 8:54 am
अज़ीज़ बर्नी ने खुद अपनी पुस्तक में यह माना है कि जब मुंबई पर हमला हुआ तो वे कराची में थे. बर्नी साहब अपने नाम के साथ डॉक्टर क्यों लिखते हैं. इसका जवाब उन्हें देना चाहिए. मेरी जानकारी के अनुसार वे न तो पीएचडी हैं और न ही एमबीबीएस? उर्दू पत्रकारिता में बर्नी साहब बहुत ही जूनियर हैं. राष्ट्रीय सहारा से पहले उन्होंने किसी भी समाचारपत्र में काम नहीं किया. फिर सहाराश्री ने उन्हें मुख्य संपादक किस आधार पर बना दिया इसकी जांच होनी चाहिए.
Guddu Chaudhary
January 10, 2011 at 6:52 am
Agar 26/11 wale din Aziz Burni Pakistan me tha to usse gaddar karar dekar chaurahe par khada kerke goli mar deni chaiye…..
Maine bhi uske kuch articles pade hai aur books bhi padi hai……agaraap log bhi padenge to samaj jayange ti woIndia me ISI ka agent hai aur Bharat ke musalman (joki apne aap ko is desh ka hissa mante hai) ko bhadkane ki koshish kerta rehta hai…..
Tabhi to uske apne aur purane media house ne bhi uski aukat gali ke kutte ke jaise ker di hai….
patrkhar_1
January 9, 2011 at 7:17 pm
yes Zaigam u r right ”Muslims fully understand such people and will never fall pret to asdar not burney. in rss kei logon se kitnei paisa liya tumne. aaj ke patrkar ka yeh roop (paid news) ab loggon sei chupa nahi hai. sahara kei ek hindu patrkar kh naam aap ko maloom nahi hai shayad to main bataun. to kiya woh bhi hindu aatnkwad kei liyei gai thei
Zaigham Mumtaz
January 9, 2011 at 5:29 pm
I don’t know what evidence Asdar Ali has in support of his claim that on the day of attack Aziz Burney was in Pakistan. If true, it is certainly a matter of grave concern and calls for through investigation. The investigating agencies should be taking note of it and should seek details from Aziz Burney about his visit to Pakistan which coincided with the deadly attack on Mumbai.
I must thank Asdar Ali for bringing this to our knowledge. As far as Burney is concerned those who know him know it for sure that he is a man of very low self-esteem, with no character and no formal education to be at the position which he holds. He is not even a qualified Tibi doctor and has not been to any college. I know Burney for almost 40-45 years and can tell it with all sincerity that if it’s revealed by the police that he is having some connections with foreign intelligence agencies, I will not be surprised…
He is an ambitious man with political dreams which he wants to realize by inciting Muslim sensibilities. But Asdar rightly noted Muslims fully understand such people and will never fall pret to Burney’s antic.
S. Ali Mohammad Nadvi
January 9, 2011 at 4:19 pm
Kis qadar afsoos ki baat hai ki khud ka musalmaan kehne waaley asdar ali ne burni saheb ki dushmani men RSS se haat mila liya. Main ne ti suna hai ki shri asdar Ali ko sahara se is liye nikaala gaya tha ki unhoon ne sahara ke ek karmi ke bhai ki sifarish ek mantri se karney ke liye aik laakh rupaye maang liye they. Asdar Ali se Burni saheb ki dushmani ki aik matr wajah yehi hai ki burni saheb se un ki khilaaf inquiry bitha dee thee.
Shri Asdar Ali sirf Burni ka naam kyon le rahey hain? Sahara ke ek hindu patrkaar bhi usi shisht mandal men gaye they jis men shri burni gaye they. un ka naam kyon nahi likha. kaya woh bhi shamil they is hamley men? apni zaati dushmani ke liye asdar ali jaise loog is qader gir saktey hain ki woh burni ko desh drohi kehne lage us samay kyon nahi boley? aaj jab sangh ke khilaaf burni ne morcha khola hai to asadr ali jaisey sanghi musalmaan paanjanya men bayan de rahey hai. doob maro sharm se musjidon aur dargah men dhamaka karwaney waaley sangh ka samrthan karney waaley tatha kathit musalmaano
S.A. Mohammad Nadvi
shams
January 9, 2011 at 3:30 pm
teri kyun jali asdar?
aarti
January 9, 2011 at 2:59 pm
ye bahut dukhad hai ki sahara group ne abhi tak burney ko kyon jhela hai,kya deshbhakt urdu patrakaron ki desh me kami hai jo ish bewakoof ko shir pe chadaha rakha hai sahara shri ne.unki kitab agar anti national hai ya ushke samkash hai to sahara ka rashtrawad kaha hai >ek digvijay singh ji hai jo bharat me hindu aatankwad ke sabse bade jaankar ke rup me samne aaye hain kahin unse hi to mil kar burney ne ye lekh likhne ki yojna nahi banayee. ye jaanch ka vishay hai ki burney saheb digvijay singh se kitni bar baat karte hain ya kitni baar mile hain? hindu aatank ke in naye jaankaron ne desh kli badi badi jaanch agencies ko chaunka dia hai
kranti kishore Mishra
January 9, 2011 at 2:21 pm
These coward narrators like Aziz burni can only write rubbish by their sold pen .The only word made for such duffers is traitor.Unfortunately Indian Government is promoting such persons including Arundhti roy are not sued traiting .Could any Pakistani Hindu or muslim dare to say in Pakistasn that Pakistan is mobilizing terrorism in entire world….the simple answer is no but here it can happen in India any Digvijay may come out to inaugurate any Aziz burni who says that 26/11 was a RSS plant.
There may be differences of opinion between ideology of RSS and Congress but the war of intellect must not be fight on the cost of nation .The oldest party of India is adopting cheapest methods of shrewd for attracting muslims ,But they must not forget results of Bihar before moving ahead on the policy.
maroof husain
January 23, 2011 at 3:28 pm
doob mro burne sahab ko desh droh kahne walo agr burne sahab ki klam me taqkat na hoti to musalman atankwad hi kha ja ta lekin sacchai a hi gai log gunah kabool kar rahe hai ab aap kya khenge burni sahab jaisa saccha desh bhakt koi ho nhi sakta kichar whi uchalta hai jo kichar me hota hai burne sahab ne reporting ka wah karnama anjam diya hai jo koi nhi kar sakta tha media rss k eshare par chalti hai media me sanghi log jyada hai secular log kam hain aina dikhaya to bura man gai mulk me sanghi log hi desh ka tukda kiye hain aur kar rhe hain jo theek nhi hai
rajan sharma
February 4, 2011 at 7:26 pm
Wah asdar ji. Jis burni ji ne apko sahara mai entry karayee usi ke against ho gaye . ye to sabse zyada gaddari hai. socho asdar burni ke aap bahut gun gaan kiya karte thai bahut air port pe unko lene karne jate thai.socho asdar socho……
O Ahmad
February 6, 2011 at 7:44 am
Mr. Asdar tum kitne bade bewakoof ho is ka mujhe abhi tak to andaza nahi tha lekin ab tum pe or tumhari is zameer farosh harkat se hum tamam hindustani sharminda hain. Tum wahi Asdar Ali ho na jo Sahara men Chand maheeno tak the or apni harkaton ki wajah se nikale gai. mere khudgharz dost jis insan ne tumhen yahan tak pahunchaya aaj tum usi ke khilaf RSS Jaise logon desh doroh tanzeem ke haton chand sikkon men apne aap ko bech dele ho touba-2 is se tumhari or tumhare sanskar ka pata lagta hai ki apni mufad ke liye kis had tak ja sakte ho. mere zameer farosh dost tum ne abhi tak jis thali men khaya hai usi men chhed bhi karne ki koshish ki hai kuch islam mukhalif logon ke haton men aa gai khair tum jaise bependi ke lote ke keya kahna. tum ne apni nakaratmak soch ke sath jo man men aaya likha lekin tum do take ke insan to ho hi ab yah to bata doke kitne take men is napaak tanzeem ke hathon men bike ho.
Thik hai ke Sahara se nikale gai ho to is ka yah matlab nahi hai ke badle ki bhawna men jo man men jis ke khilaf chahe likh den to pahle main aap ke liye uparwale se dua karta hun ke is na ahal kaghaz ke puriye ko aqal saleem ho or rahe rast pe aane ki taufiq ho yahi hamri tumhare liye dua ha. acha mere kamzarf dost. Allah hafiz[i][i][/i][/i]
O Ahmad
February 6, 2011 at 7:48 am
Mr. Asdar tum kitne bade bewakoof ho is ka mujhe abhi tak to andaza nahi tha lekin ab tum pe or tumhari is zameer farosh harkat se hum tamam hindustani sharminda hain. Tum wahi Asdar Ali ho na jo Sahara men Chand maheeno tak the or apni harkaton ki wajah se nikale gai. mere khudgharz dost jis insan ne tumhen yahan tak pahunchaya aaj tum usi ke khilaf RSS Jaise logon desh doroh tanzeem ke haton chand sikkon men apne aap ko bech dele ho touba-2 is se tumhari or tumhare sanskar ka pata lagta hai ki apni mufad ke liye kis had tak ja sakte ho. mere zameer farosh dost tum ne abhi tak jis thali men khaya hai usi men chhed bhi karne ki koshish ki hai kuch islam mukhalif logon ke haton men aa gai khair tum jaise bependi ke lote ke keya kahna. tum ne apni nakaratmak soch ke sath jo man men aaya likha lekin tum do take ke insan to ho hi ab yah to bata doke kitne take men is napaak tanzeem ke hathon men bike ho.
Thik hai ke Sahara se nikale gai ho to is ka yah matlab nahi hai ke badle ki bhawna men jo man men jis ke khilaf chahe likh den to pahle main aap ke liye uparwale se dua karta hun ke is na ahal kaghaz ke puriye ko aqal saleem ho or rahe rast pe aane ki taufiq ho yahi hamri tumhare liye dua ha. acha mere kamzarf dost. Allah hafiz[i][i][/i][/i]