अमेरिका के गोपनीय दस्तावेजों को जारी करने वाली विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ने अपना प्रत्यर्पण रोकने तथा दो यौन उत्पीड़न के मामले में अदालत पहुंचे. अदालत में असांजे के साथ उनके वकील मार्क स्टीफंस भी थे. अंसाजे ने कहा कि वह अपने ऊपर लगे आरोपों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे.
बेलमार्श मजिस्ट्रेट कोर्ट के न्यायाधीश निकोलस इवांस ने दोनों पक्षों की दलील सुनी. 10 मिनट तक चली इस सुनवाई के बाद कोर्ट ने इसे अगले महीने तक के लिए स्थगित कर दी. अगली सुनवाई सात एवं आठ फरवरी को तय की गई है. अदालत के बाहर अंसाजे ने कहा कि हम अदालत की सुनवाई से खुश हैं. वेबसाइट पर गोपनीय दस्तावेजों को जारी किए जाने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा.
गौरतलब है कि असांजे में स्वीडन में कथित तौर पर दो महिलाओं की यौन प्रताड़ना के मामले में स्वीडन उन्हें इंग्लैंड से प्रत्यर्पित करवाना चाहता है. असांजे को पिछले वर्ष लंदन में गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल वे सर्शत जमानत पर रिहा हैं.











