नई दुनिया, रायपुर के रिकवरी मैनेजर अनिल पवार अब इस संस्थान को अलविदा बोलकर रायपुर में ही दैनिक भास्कर के साथ नई पारी शुरू करने वाले हैं। वे दैनिक भास्कर में बतौर रीजनल मैनेजर- मार्केटिंग पद पर ज्वाइन कर रहे हैं। 19 जून 2006 को नई दुनिया में रीजनल मैनेजर- सरकुलेशन के पद पर ज्वाइन करने वाले अनिल इस अखबार की लांचिंग करने वाली टीम के हिस्से रहे हैं। इन लोगों ने नई दुनिया के लिए रायपुर में बेस तैयार किया।
रायपुर में इस टीम ने नई दुनिया को 13 अक्टूबर 2006 को लांच कराया। बाद में अनिल पवार को नई दुनिया में प्रमोट कर रिकवरी मैनेजर बना दिया गया। 17 साल के अपने करियर में अनिल ने शुरुआत रायपुर से ही स्वदेश अखबार से किया। हिंदुस्तान टाइम्स और नवभारत में भी वे अपनी सेवाएं दे चुके हैं। दैनिक भास्कर में इससे पहले वे पांच साल लंबी पारी खेल चुके हैं और दुबारा घर वापसी कर रहे हैं। मूलतः बीकानेर, राजस्थान के रहने वाले अनिल का परिवार अब पूर्णतः रायपुर का हो चुका है। नई पारी शुरू करने पर अनिल को भड़ास4मीडिया की तरफ से शुभकामनाएं।











