खबर है कि आजतक न्यूज चैनल की वेबसाइट पर कार्य कर रहीं अनीता वशिष्ट ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने एनडीटीवी समूह ज्वाइन कर लिया है. वे एनडीटीवी में भी वेबसाइट का काम देखेंगी. अनीता ने सीनियर सब एडिटर के रूप में ज्वाइन किया है. वे दिल्ली प्रेस की पत्रिकाओं में लंबे समय तक कार्यरत रही हैं.
उधर, भास्कर डाट काम के नोएडा स्थित आफिस में कार्यरत संदीप सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने आजतक ज्वाइन किया है. संदीप भास्कर डाट काम में सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे.











