पिछले एक दशक से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय पत्रकार अनुपम त्रिवेदी ने इन दिनों नई पारी शुरू कर दी है। उन्होंने देहरादून में हिंदुस्तान टाइम्स के प्रिंसिपल करेस्पांडेंट के रूप में ज्वाइन कर लिया है। इससे ठीक पहले वे देहरादून में आई-नेक्स्ट में बतौर रिपोर्टिंग इंचार्ज के रूप में कार्यरत थे। वे आई-नेक्स्ट को देहरादून में लांच करने वाली टीम के मुख्य लोगों में से रहे हैं। यहां उन्होंने केवल आठ महीने गुजारे। अनुपम प्रिंट से पहले इलेक्ट्रानिक मीडिया में हुआ करते थे। उन्होंने सात वर्षों तक लंबी पारी ईटीवी के साथ खेली हुई है।
देहरादून में दैनिक हिंदुस्तान तो पांच महीने पहले लांच किया जा चुका है और अब यहां से हिंदुस्तान टाइम्स लांच करने की तैयारी चल रही है। इसी के तहत चल रहे भर्ती अभियान में अनुपम को एचटी ने अपने पाले में किया है।











