Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अपना सिर पकड़कर माफी मांगी रुपर्ट मर्डोक ने

दुनिया के सबसे बड़े न्यूज मीडिया कारोबारी रुपर्ट मर्डोक ने फोन हैकिंग विवाद के लिए माफी मांगी. मर्डोक ने गलती स्वीकारी और कहा, क्षमा कर दीजिए. मर्डोक ने अपने पत्रकारों की हरकतों के लिए क्षमा मांगते हुए कहा, “दुख पहुंचाने के लिए मैं माफी मांगता हूं. यह गंभीर गलती है.” लंदन में मर्डोक ने फोन हैकिंग कांड के एक पीड़ित परिवार से मुलाकात की और माफी मांगी. मुलाकात के बाद पीडित परिवार ने कहा कि 80 साल के मर्डोक ‘काफी विनम्रता’ से पेश आए.

दुनिया के सबसे बड़े न्यूज मीडिया कारोबारी रुपर्ट मर्डोक ने फोन हैकिंग विवाद के लिए माफी मांगी. मर्डोक ने गलती स्वीकारी और कहा, क्षमा कर दीजिए. मर्डोक ने अपने पत्रकारों की हरकतों के लिए क्षमा मांगते हुए कहा, “दुख पहुंचाने के लिए मैं माफी मांगता हूं. यह गंभीर गलती है.” लंदन में मर्डोक ने फोन हैकिंग कांड के एक पीड़ित परिवार से मुलाकात की और माफी मांगी. मुलाकात के बाद पीडित परिवार ने कहा कि 80 साल के मर्डोक ‘काफी विनम्रता’ से पेश आए.

वह भी इस कांड से ‘हतप्रभ’ हैं. पीड़ित परिवार की 13 साल की बच्ची मिली डोवलर 2002 में लापता हुई. कुछ दिनों बाद उसका शव मिला. आरोप है कि न्यूज ऑफ द वर्ल्ड ने मिली का फोन हैक किया और उससे कुछ वॉयसमेल डिलीट कर दिए. इसकी वजह से काफी दिनों तक लोगों को लगता रहा कि मिली जिंदा है. ब्रिटेन के कई अख़बारों में आज रूपर्ट मर्डोक की तरफ़ से पूरे पन्ने का माफ़ीनामा छपा है. ये माफ़ीनामा इस शीर्षक के साथ छपा है—हमें खेद है. ये माफ़ीनामा ‘द गार्डियन’ अख़बार में भी छपा है जिसने सबसे पहले इस फ़ोन हैकिंग मामले का पर्दाफ़ाश किया था. इस माफ़ीनामे पर ख़ुद रूपर्ड मर्डोक का हस्ताक्षर है. इस माफ़ीनामे में लिखा है कि ‘द न्यूज़ ऑफ़ द वर्ल्ड’ हमेशा ही दूसरों की जवाबदेही तय करने की कोशिश में रहा. जब इसकी ख़ुद की बारी आई तो ऐसा करने में वो विफल रहा.

अख़बार में छपे माफ़ीनामे के अलावा रूपर्ट मर्डोक ने लंदन में मिली डाउलर के परिवार वालों से भी माफ़ी मांगी. मर्डोक ने इस परिवार से मिलने का अनुरोध तब किया जब उन्हें पता चला कि मिली डाउलर की हत्या से पहले उनका फ़ोन न्यूज़ औफ़ द वर्ल्ड अख़बार ने 2002 में हैक किया था. परिवार के वकील ने कहा कि रूपर्ड मर्डोक अपनी माफ़ी में काफी संजीदा और ईमानदार थे. उन्होंने कई बार माफ़ी मांगी और बार बार अपने हाथों से अपने सिर को पकड़ अफ़सोस ज़ाहिर कर रहे थे.

रेबेका ब्रुक्स के बाद मर्डोक के लेफ्टिनेंट कहे जाने वाले लेस हिंटॉन ने भी इस्तीफा दे दिया. हिंटॉन मर्डोक के डाव जोन्स एंड कोरपोरेशन के प्रमुख थे. हिंटॉन वॉल स्ट्रीट जरनल जैसे दिग्गज अखबार के संपादक भी रह चुके हैं. शुक्रवार शाम इस्तीफे का एलान करते हुए हिंटॉन ने कहा, “दुख के साथ मैंने न्यूज ऑफ द वर्ल्ड को न्यूयॉर्क में बैठे हुए बंद होते देखा. जो कुछ हो रहा था, मैं उससे अनजान था. ऐसी परिस्थितियों में मुझे लगता है कि मुझे न्यूज कॉर्प से इस्तीफा देना चाहिए और उन लोगों से माफी मांगनी चाहिए जो न्यूज ऑफ द वर्ल्ड की वजह से आहत हुए हैं.” 67 साल के हिंटॉन बीते पांच दशक से रुपर्ट मर्डोक के साथ थे. उन्हें मर्डोक का बेहद करीबी माना जाता है.

कंपनी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि फोन हैकिंग विवाद से हिंटॉन काफी आहत हुए. हिंटॉन ने माना कि किसी न किसी बड़े अधिकारी को इस विवाद की पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी. अधिकारी के मुताबिक हिंटॉन पहले ही इस्तीफा देने का मन बना चुके थे. हिंटॉन से पहले शुक्रवार को ही न्यूज ऑफ द वर्ल्ड की पूर्व संपादक और न्यूज इंटरनेशनल की प्रमुख रेबेका ब्रुक्स ने इस्तीफा दिया. बीते रविवार को बंद हुए न्यूज ऑफ द वर्ल्ड के कई पत्रकारों का आरोप है कि फोन हैकिंग के लिए मुख्य रूप से रेबेका ब्रुक्स जिम्मेदार हैं. ब्रुक्स ने 20 साल की उम्र में सचिव के तौर पर न्यूज ऑफ द वर्ल्ड ज्वाइन किया. 2000 में उन्हें उन्हें न्यूज ऑफ द वर्ल्ड का संपादक बना दिया गया. फोन हैंकिंग कांड की शुरूआत इसी दौरान हुई.

फोन हैकिंग कांड के सामने आने के बाद रुपर्ट मर्डोक की छवि को गहरा आघात लगा है. शेयर बाजार में उनकी कंपनी को भारी नुकसान हो चुका है. ब्रिटेन के बी स्काई बी टीवी नेटवर्क को खरीदने की योजनाएं मिट्टी में मिल गई है. दशकों तक मीडिया पर राज करने वाले मर्डोक अपनी पेशेवर जिंदगी के सबसे बुरे दिन देख रहे हैं, ऐसे बुरे दिन जो जल्द खत्म नहीं होंगे. यह तय है कि पुलिस जांच के आगे बढ़ने के साथ मर्डोक की मुश्किलें बढ़ती जाएंगी. मर्डोक, उनके बेटे जेम्स मर्डोक और रेबेका ब्रुक्स को अगले हफ्ते ब्रिटेन की संसदीय समिति के सामने पेश होना है.

बीबीसी और डायचेवेले से साभार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...