Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

…अब और अच्छी हिंदी बोलेंगे अमिताभ

: केबीसी में त्रुटियों की तरफ ध्यान दिलाए जाने पर बिग बी ने किया सुधार : मुंबई : सोनी टीवी पर प्रसारित ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) में अमिताभ बच्चन अब और अच्छी हिंदी बोलते नजर आएंगे. बॉलीवुड में अपने अच्छे व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले बिग बी ने भाषा की त्रुटियों की तरफ ध्यान दिलाए जाने पर उसे सुधारा और गलतियों की तरफ ध्यान दिलाने वाले को पत्र लिखकर आभार भी जताया.

: केबीसी में त्रुटियों की तरफ ध्यान दिलाए जाने पर बिग बी ने किया सुधार : मुंबई : सोनी टीवी पर प्रसारित ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) में अमिताभ बच्चन अब और अच्छी हिंदी बोलते नजर आएंगे. बॉलीवुड में अपने अच्छे व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले बिग बी ने भाषा की त्रुटियों की तरफ ध्यान दिलाए जाने पर उसे सुधारा और गलतियों की तरफ ध्यान दिलाने वाले को पत्र लिखकर आभार भी जताया.

दरअसल भारत सरकार, गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग में सहायक निदेशक अनंत श्रीमाली को केबीसी में बच्चन की भाषा कुछ अटपटी लगी. बच्चन का प्रतिभागियों से यह कहना कि ‘अब मैं अगला सवाल आपके सामने डालता हूं’ अथवा ‘अगला विकल्प आपके सामने डालता हूं’ अटपटा लगता था. इसलिए श्रीमाली ने बच्चन को पत्र लिखकर भाषा की इन त्रुटियों की तरफ उनका ध्यान आकर्षित किया. श्रीमाली बताते हैं कि यह बच्चन का बड़प्पन है कि उन्होंने मेरी बात को गंभीरता से लिया और उन्होंने फोन कर गलतियों की तरफ ध्यान दिलाने के लिए धन्यवाद भी जताया. इतना ही नहीं बच्चन ने श्रीमाली को पत्र भेजकर कहा कि आप ने दिल की बात कही है और आपकी बात मेरे दिल तक पहुंच गई.

इसके बाद केबीसी के प्रोडक्शन हाउस से भी श्रीमाली को फोन कर बताया गया कि जिन एपिसोडों की शूटिंग हो चुकी है, उनमें तो भाषा की गलतियों को सुधारना संभव नहीं, पर आगे के एपिसोड से आपको शिकायत नहीं होगी. यानी अब केबीसी के दर्शक बिग बी को और अच्छी हिंदी बोलते देख सकेंगे. वैसे भी अमिताभ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हिंदी को सम्मान देने वाले कलाकार माने जाते हैं. जबकि यहां ज्यादातर फिल्म अभिनेता-अभिनेत्रियां हिंदी की खाने वाले अंग्रेज हैं.

लेखक विजय सिंह ‘कौशिक’ नवभारत, मुंबई के वरिष्‍ठ संवाददाता हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ऋतुपर्ण दवे

    October 15, 2011 at 11:35 am

    कहते हैं कि बड़ा होना अच्छा है लेकिन बड़प्पन उससे भी अच्छा है। अमिताभजी ने बड़प्पन दिखाकर बहुत ही अच्छा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...