उड़ीसा के भुवनेश्वर, राउरकेला तथा छत्तीसगढ़ के रायपुर से प्रकाशित हो रहा दैनिक उत्कल मेल शीघ्र ही झारखंड की राजधानी रांची से भी प्रकाशित होगा. भड़ास4मीडिया को मेल से आई सूचना के अनुसार इसके प्रकाशन के लिए रांची में राष्ट्रीय सहारा के पूर्व ब्यूरोचीफ प्रशांत शरण ने फ्रेंचाइजी ली है. वे इस अखबार के रांची के स्थानीय संपादक होंगे. झारखंड के कई जिलों में उत्कल मेल के संवाददाता नियुक्त भी कर दिए गए हैं.
बताया जा रहा है कि उत्कल मेल का जमशेदपुर से एडिशन निकलना शुरू भी हो गया है. इस अखबार के रांची संस्करण के 15 जनवरी को लांच किए जाने की संभावना है. अखबार प्रबंधन से जुड़े लोगों के मुताबिक अखबार के प्रकाशन में कोई तामझाम नहीं किया जाएगा. इसके प्रकाशन का शुभारंभ काफी सादगीपूर्ण तरीके से किया जाएगा. स्टेट इंचार्ज के रूप में 20 वर्ष से ज्यादा समय से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार चंद्रेश शर्मा को लाए जाने की चर्चा है. गौरतलब है कि इस अखबार के प्रधान संपादक पीतवास मिश्रा हैं.












premchand
December 21, 2010 at 6:21 am
UTKAL MAIL KARIB 5 SAL SE CHAP RAHA HAI . .KARIB 40000 COPIES CIRCULATION HAI.DAVP KE LIST ME BHI HAI. AAPAKE SAMACHAR KE ANUSAR ABHI SHURU HONE WALA HAI YAH BAT SAMAJH ME NAHI AA RAHI HAI.
BIJAY SINGH
December 21, 2010 at 2:44 pm
wowwwwwwwwwwwww,UTKAL MAIL aur 40000 copies circulation?????????????????dimag kharab hai kya? thandi me garmi ka ehsas.
akhbar suru jarur ho ,par kaam karne walon ko payment bhi dete rahe,shoshan nahi karenge ,ummid hai.