अभिजीत सिन्हा ने पटना से प्रसारित रफ्तार न्यूज चैनल से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने इस्तीफे में त्यागपत्र देने का कारण निजी बताया है. अभिजीत कुछ महीने पहले ही इस चैनल से जुड़े थे. उससे पहले वे सीएनईबी न्यूज चैनल, नोएडा में कार्यरत थे. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि अभिजीत नई पारी कहां शुरू करने जा रहे हैं.
दैनिक भास्कर, बालोतरा में कार्यरत पत्रकार सदाशिव सलुन्दिया ने इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक बेहद कम सेलरी मिलने और काम लगातार बढ़ाए जाने से वे नाराज थे. जोधपुर व बालोतरा में करीब 12 वर्षों तक भास्कर को अपनी सेवाएं देने वाले सदाशिव के बारे में बताया जा रहा है कि वे वर्तमान पत्रकारिता से खिन्न होकर अपना पेशा बदल रहे हैं.











