चैनल वन से अभिनव कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे लखनऊ में रिपोर्टर थे. उन्होंने अपनी नई पारी यूपी से शीघ्र लांच होने जा रहे साधना न्यूज से शुरू की है. उन्हें वहां भी रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
न्यूज एक्सप्रेस से मनीष कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर प्रोड्यूसर थे. इन्होंने अपनी नई पारी इंडिया टीवी के साथ शुरू की है. इन्हें यहां भी प्रोड्यूसर बनाया गया है. इसके पूर्व मनीष न्यूज24, एमएचवन और केटीएन न्यूज को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
जनसंदेश न्यूज से राहिला शाह ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर एंकरिंग की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. वे अपनी नई पारी किस संस्थान से शुरू करने जा रही हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. इसके पूर्व वे वॉयस ऑफ इंडिया को अपनी सेवाएं दे चुकी हैं.
एचटी, बरेली से खबर है कि अंकित यादव ने इस्तीफा दे दिया है. मेल से मिली जानकारी के अनुसार एचटी की पतली हालत को देखते हुए अंकित ने संस्थान को बाय बोल दिया. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने वाले हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. इसके पहले भी भावना बल ने एचटी छोड़ा था, तो कुछ लोग निकाल दिए गए थे.











