नवभारत (मुंबई) के स्थानीय संपादक अभि मनोज का तबादला कर दिया गया है. नवभारत प्रबंधन ने उन्हें नागपुर भेज दिया है. वरिष्ठ पत्रकार सदानंद गोडबोले को नवभारत (मुंबई) में एसोसिएट एडिटर बनाया गया है. अब तक गोडबाले दैनिक भास्कर (नागपुर) में कार्यकारी संपादक के पद पर कार्यरत थे. डेढ साल पहले नवभारत, जबलपुर से अभिमनोज नवभारत, मुंबई में आए थे. भड़ास4मीडिया से बातचीत में अभि मनोज ने बताया कि नागपुर नवभारत समूह का मुख्यालय है, वहां सेंट्रल डेस्क के गठन की कवायद चल रही है, उस काम को करना है. दूसरे, नागपुर से जबलपुर के नजदीक होने के कारण मैं नागपुर रहना ज्यादा प्रीफर करूंगा, इस कारण प्रबंधन ने मुझे नागपुर में बड़ी जिम्मेदारियों के निर्वाह के लिए भेजा है.












raju gholap
May 6, 2011 at 11:39 am
abimanoj ji nagpur ane par badhiya