Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला, अलीगढ़ में रूम हीटर के लिए किचकिच

: संपादक और जीएम में ठनी : संपादकीय विभाग में भी हलचल : अमर उजाला, अलीगढ़ के संपादक विनीत सक्सेना और यूनिट हेड (जीएम) बजरंग सिंह राठौड़ में ठन गई है. इस ठना-ठनी की वजह कमरे को गर्म रखने वाला हीटर है. इसको लेकर बीते दिनों इन दोनों में खूब खींचातानी हुई. सूत्रों के अनुसार अलीगढ़ यूनिट में एक ही रूम हीटर था. दिन में यह प्रशासनिक विभाग को गर्म रखता था और शाम होते ही यह एडिटोरियल में आ जाता था.

: संपादक और जीएम में ठनी : संपादकीय विभाग में भी हलचल : अमर उजाला, अलीगढ़ के संपादक विनीत सक्सेना और यूनिट हेड (जीएम) बजरंग सिंह राठौड़ में ठन गई है. इस ठना-ठनी की वजह कमरे को गर्म रखने वाला हीटर है. इसको लेकर बीते दिनों इन दोनों में खूब खींचातानी हुई. सूत्रों के अनुसार अलीगढ़ यूनिट में एक ही रूम हीटर था. दिन में यह प्रशासनिक विभाग को गर्म रखता था और शाम होते ही यह एडिटोरियल में आ जाता था.

हफ्ते भर पहले एक दिन शाम को रूम हीटर संपादकीय विभाग में नहीं पहुंचा. एडिटोरियल के लोगों को ठंड सताने लगी तो उन्होंने संपादक से इसके बारे में कहा. संपादक विनीत सक्सेना ने चपरासी से प्रशासनिक विभाग से रूम हीटर लाने को कहा. उधर से जीएम ने कहलवाया कि अभी अकाउंट वाले गए नहीं हैं, उनके जाने के बाद ही हीटर एडिटोरियल में भेजा जाएगा. संपादक ने इसे अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया और एडिटोरियल स्टाफ के बीच चंदा लगाकर तुरंत नया हीटर लाने की व्यवस्था की. मामला यहीं नहीं रुका. एडिटोरियल के साथ, लेकिन जीएम के अधीन काम करने वाले पीटीएस स्टॉफ ने भी एडिटोरियल के साथ चंदा जुटाया.

जब जीएम राठौड़ को इसकी खबर मिली तो उन्होंने तुरंत पीटीएस स्टॉफ से चंदे के पैसे को वापस करवा लिया. इसके बाद से अब तक दोनों में सुलह नहीं हो पाई है. इधर, संपादक और जीएम के मतभेद के बीच संपादकीय विभाग का माहौल भी गर्म है. खबर है कि रिपोर्टिंग इंजार्च कमल शर्मा और सिटी डेस्क इंचार्ज नागेश शर्मा के बीच भी ठन गई है. दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं.

पिछले दिनों साप्ताहिक मीटिंग के दौरान सभी स्टॉफ की मौजूदगी में रिपोर्टिंग इंचार्ज शर्मा और सिटी डेस्क इंचार्ज नागेश शर्मा के बीच कहा-सुनी हो गई. चर्चा है कि इससे क्षुब्ध होकर नागेश शर्मा नौकरी की तलाश में जुट गए थे. चर्चा चली कि जागरण में उनकी बात भी पक्की हो गई है. हालांकि संपादक ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया, जिससे दोनों के बीच फिलहाल सुलह हो गई है.

(समाचार भरोसेमंद सूत्रों व मेल से आई जानकारियों पर आधारित है. अगर तथ्य में कोई कमी-बेसी हो तो नीचे दिए गए कमेंट बाक्स के जरिए शुद्धीकरण कर सकते हैं.)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. unknown

    January 19, 2011 at 1:49 pm

    Mr bajrang singh rathor and mr vineet both are very gentle person , there is some confusion in above post , this might be a wrong information , mr vineet is a very cool and right thinking man , and Mr bajrang singh rathor is a very good employee caring man , i am sure if there is any missguided conflict that will be end very soon

  2. pankaj

    January 19, 2011 at 6:48 am

    KINDLY SHOW TEAM SPIRIT , BOTH CAN USE THE SINGLE HEATER

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...