अमर उजाला, नोएडा में समाचार संपादक के रूप में कार्यरत अरविन्द शर्मा को इसी संस्थान में लखनऊ भेज दिया गया है। उन्होंने शनिवार को ही लखनऊ में बतौर न्यूज एडिटर काम भी संभाल लिया है। मूल रूप से गया के निवासी अरविन्द शर्मा अब रांची के वाशिंदे हैं। नोएडा आने से पहले वह भोपाल में दैनिक भास्कर, जालंधर में अमर उजाला, जालंधर में ही दैनिक जागरण और रांची में दैनिक जागरण में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
लखनऊ में अमर उजाला अभी हाल में ही लांच किया गया है। यूपी की राजधानी में धमाकेदार लांचिंग के बाद अमर उजाला हर हाल में इस मार्केट का लीडर बनना चाहता है इसलिए वह कंटेंट से लेकर प्रचार-प्रसार तक के किसी अभियान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता। इसी के तहत अरविंद शर्मा को कंटेंट के लेवल पर और ज्यादा प्लांड अखबार निकालने के लिए लखनऊ बुलाया गया है। अरविंद नई जगह पर नई चुनौतियों से निपटने में सक्षम हो सकें, इसके लिए अग्रिम शुभकामनाएं।











