अमर उजाला, बुलंदशहर से कई लोगों के जुड़ने की सूचना मिली है. हिंदुस्तान, बुलंदशहर छोड़कर सुहैल खान और दैनिक जागरण, खुर्जा से इस्तीफा देकर जेपी शर्मा ने अमर उजाला का दामन थामा है. राजेश शर्मा ने भी अमर उजाला के साथ नई पारी शुरू की है. राजेश अमर उजाला में पहले भी रह चुके हैं.
हिंदुस्तान, हाथरस के फोटोग्राफर जितेंद्र यादव ने भी अमर उजाला, बुलंदशहर ज्वाइन कर लिया गया है. चेतन माहेश्वरी को दानपुर (बुलंदशहर) और रोहित गुप्ता औरंगाबाद (बुलंदशहर) में रिपोर्टर नियुक्त किया गया है. कुछ और लोगों के अमर उजाला से जुड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है.












नरेन्द्र प्रताप
December 21, 2010 at 11:05 am
आदरणीय़ पान्डेय जी को बहुत-बहुत शुभकामनाऐं…