Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला रिकार्ड बनाएगा

लखनऊ युद्ध के मैदान में तब्दील होने वाला है। खबर है कि यहां से जल्द ही नई दुनिया भी अपना संस्करण निकालने वाला है। उधर, इन दिनों अमर उजाला लखनऊ की अपनी लांचिंग में इस कदर गंभीरता से जुटा हुआ है कि बाकी अखबारों के होश उड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि अमर उजाला ने दो लाख से ज्यादा कापियों की एडवांस बुकिंग लखनऊ और आसपास के जिलों में कर ली है। प्रबंधन से जुड़े सूत्रों का दावा है कि अगले हफ्ते अमर उजाला लखनऊ के मार्केट में आ जाएगा और आते ही वो दो लाख से ज्यादा कापियां बेचेगा क्योंकि इतनी कापियों की एडवांस बुकिंग अभियान चलाकर कर ली गई है।

अमर उजाला अपने पाठकों के लिए कई तरह के तोहफे भी लाया है। मतलब, लखनऊ वालों को अब अखबार पढ़ने के एवज में गिफ्ट भी मिलेंगे। जाहिर है कि अमर उजाला से निपटने के लिए दूसरे अखबार भी कई तरह की गिफ्ट व प्रमोशनल स्कीम लांच कर सकते हैं। 
लखनऊ में नई दुनिया भी अपना संस्करण शुरू करेगा। नई दुनिया से जुड़े सूत्रों के मुताबिक नई दिल्ली  के तुरंत बाद लखनऊ से नई दुनिया का संस्करण जोरशोर से शुरू होगा और वहां कोशिश होगी बाकी सभी अखबारों को पछाड़ने की। इसके  लिए कंटेंट से लेकर मार्केटिंग तक के मोर्चे के लिए अलग से रणनीति बनाई जा रही है।  
सूत्रों के मुताबिक नई दुनिया ने जो विदेशी पूंजी निवेश कराया है,  उस रकम से वो बहुत बड़े पैमाने पर विस्तार अभियान में जा रहा है। बताया जा रहा है कि नई दिल्ली से अखबार के प्रकाशन के बाद लखनऊ के अलावा चंडीगढ़ और जयपुर से भी यह अखबार शुरू होगा। इसके बाद छोटे संस्करण वाले शहरों ग्वालियर, मेरठ, देहरादून वगैरह में भी प्रिंटिंग मशीन लगेगी और संस्करण शुरू होगा। अगर ये सारी सूचनाएं सच हैं तो भविष्य में पत्रकारों की किस्मत और भी ज्यादा चमकने वाली है।
अगर आपको इस रिपोर्ट के बारे में कुछ कहना है तो आप [email protected] और  [email protected] पर मेल कर सकते हैं।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...